अभिनेत्री कंगना रनौत और बीएमसी के बीच अब अदालत में जंग लड़ी जा रही है। दरअसल बीएमसी ने 24 घंटे के नोटिस देकर कंगना का दफ्तर तोड़ दिया था। इसके बाद कंगना ने मुआवजे के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में इस केस को लेकर हुई सुनवाई के दौरान तीखी बहस हुई।
कंगना के वकील बिरेन्द्र सराफ ने अदालत को बताया कि कंगना रनौत ने सरकार की आलोचना की और मुंबई पुलिस के काम पर सवाल खड़े किए थे। इस पर जज ने उनसे सभी ट्वीट दिखाने को कहा। वकील ने दावा किया कि कंगना के ट्वीट पर संजय राउत की ओर से उन्हें सबक सिखाने की बात कही गई थी।
कोर्ट में संजय राउत के वकील प्रदीप थोराट ने दावा किया कि बयान में कंगना रनौत का नाम ही नहीं लिया गया है, जिस पर जज ने सवाल किया कि क्या आपने उन्हें ‘ह…..’ शब्द से नहीं बुलाया। कंगना के वकील ने कहा कि इस पूरे केस में कंगना के साथ अन्याय हुआ है। संजय राउत ने जो हलफनामा डाला है, उसे पढ़कर वो अपना जवाब देंगे।
कंगना के वकील बिरेन्द्र सराफ ने अदालत में बताया कि जब कंगना रनौत का घर गिरा तो संजय राउत के अखबार ने उसका जश्न मनाया, पूरे देश ने इसको देखा है। इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि मेरे क्लाइंट से बदला लिया गया है. कोर्ट की ओर से कहा गया कि अगर आप एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं तो सभी सबूत लाइए कि अबतक क्या किया गया है। इसके बाद कंगना के वकील ने अदालत में सभी ट्वीट और वीडियो पेश किए जाने की बात कही।
गौर हो कि कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। कंगना ने कई मामलों में महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की थी, जिसके बाद बीएमसी ने उनके दफ्तर में अवैध निर्माण का नोटिस दिया और अगले ही दिन गिरा दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...