सिल्वर स्क्रीन पर सफलता के बावजूद कई ऐसे कलाकार होते हैं, जो निजी जिंदगी में बनने वाले रिश्तों में वैसी सफलता हासिल नहीं कर पाते. इसके बावजूद वो डटे रहते हैं और खुद को खुश रखने और प्यार के कई दूसरे कारण ढूंढ़ लेते हैं. अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी एक ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्हें स्क्रीन पर खूब नाम मिला, लेकिन निजी जीवन के रिश्ते वो सुख नहीं दे पाए. फिर भी वो अपना मुकाम हासिल करने में कामयाब रही हैं.
बीते दशक में ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल से घर-घर में जाना पहचाना चेहरा और नाम बनने वाले श्वेता तिवारी छोटे पर्दे की सफल अभिनेत्रियों में थी. हालांकि उनकी सफलता वैवाहिक जीवन में वो स्तर हासिल नहीं कर सकी.
9 साल चली पहली शादी
बिग बॉस विजेता रह चुकी श्वेता 2 बार प्यार, शादी और तलाक के कारण सुर्खियों में भी रहीं और फिर उन्होंने कुछ वक्त पहले बताया कि उन्हें तीसरी बार भी प्यार हुआ है. हालांकि उन्होंने साफ किया था कि इस बार उनका प्यार कोई पुरुष नहीं, बल्कि उनके दो बच्चे हैं, जो उनके जीवन का बेहद अटूट हिस्सा है.
श्वेता का पहला प्यार थे टीवी एक्टर राजा चौधरी. दोनों की शादी 1998 में ही हो गई थी. उस वक्त श्वेता सिर्फ 19 साल की थीं और टीवी इंडस्ट्री में उनके कदम नहीं पड़े थे. ये शादी 2007 तक चली. श्वेता तिवारी ने राजा पर शराब पीकर मारपीट करने के आरोप लगाए थे. उनका तलाक कई दिन तक सुर्खियों में रहा था. दोनों की एक बेटी है.
2013 में हुई दूसरी शादी
इसके बाद श्वेता और एक्टर अभिनव कोहली करीब आए. दोनों के बीच करीब 3 साल तक रिलेशनशिप रही और फिर 2013 में दोनों ने शादी कर ली. 2016 में दोनों का एक बेटा हुआ. हालांकि एक बार फिर प्यार ने उन्हें धोखा दिया. श्वेता ने अभिनव पर अपने और बेटी के साथ बुरे बर्ताव और हिंसा का आरोप लगाया था. 2019 में दोनों अलग हो गए.
फिलहाल श्वेता के जीवन में सिर्फ उनका काम और उनके 2 बच्चे ही हैं, जिनसे वो प्यार करती हैं. अपने बच्चों के बारे में बोलते हुए श्वेता ने कहा था कि अब वो किसी और वक्त नहीं दे सकतीं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...