Google Analytics Meta Pixel इस इस्लामिक संस्थान में गूंजते हैं संस्कृत के श्लोक - Ekhabri.com

इस इस्लामिक संस्थान में गूंजते हैं संस्कृत के श्लोक

केरल के त्रिचूर में एक इस्लामिक संस्थान में संस्कृत के श्लोक गूंजते हैं। संस्थान के छात्र और शिक्षक संस्कृत में ही संवाद करते नजर आते हैं। उन्हें गीता, उपनिषद पढ़ाई जाती है।  मलिक दीनार इस्लामिक कांप्लैक्स  (एमआईसी) द्वारा संचालित एकेडमी आफ शरिया एंड एडवांस्ड स्टडीज  (एएसएएस) के प्राचार्य ओणमपिल्ली मुहम्मद फैजी ने कहा कि संस्कृत, उपनिषद, पुराण आदि पढ़ाने के पीछे का उद्देश्य छात्रों में अन्य धर्मों के बारे में ज्ञान और जागरूकता पैदा करना है। फैजी ने भी संस्कृत का अध्ययन कर रखा है।

 

फैजी ने कहा, मैंने महसूस किया कि छात्रों को अन्य धर्मों और उनके रीति-रिवाजों और प्रथाओं के बारे में पता होना चाहिए।  लेकिन आठ साल की अध्ययन अवधि में  उपनिषद, शास्‍त्र, वेदांतम का गहन अध्ययन संभव नहीं है। इसलिए इनके बारे में बुनियादी ज्ञान प्रदान करने और दूसरे धर्म के बारे में जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया जाता है। गीता, उपनिषद, महाभारत, रामायण के महत्वपूर्ण अंश छात्रों को 10वीं कक्षा पास करने के बाद आठ साल की अवधि में संस्कृत में पढ़ाए जाते हैं।

 

 

यह संस्थान  मुख्य रूप से एक शरिया कालेज है जहां अन्य भाषाएँ, जैसे उर्दू और अंग्रेजी भी पढ़ाई जाती हैं, इसके अलावा कला में एक डिग्री पाठ्यक्रम भी पढ़ाया जाता है। यह कालीकट विश्वविद्यालय से संबद्ध है।  छात्रों को संस्थान में छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है।  कुछ छात्रों ने हाल ही में बताया कि शुरू में अरबी की तरह संस्कृत सीखना कठिन था, लेकिन लगातार अध्ययन और अभ्यास करने से यह समय के साथ आसान हो गया।  फैजी ने कहा कि छात्रों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है क्योंकि उन्होंने संस्कृत सीखने में रुचि दिखाई है।

Read Also  Ekhabri खास खबर: चंद्रग्रहण आज, जानिए क्या परिवर्तन होगा आपके जीवन में

 

संस्थान के  प्रोफेसर केके यतींद्रन ने मीडिया को बताया जब लोग चंदन का तिलक लगाकर संस्थान की ओर जाते हुए देखते हैं तो पूछते हैं कि मैं वहां क्यों जा रहा हूं। मैं उन्हें बताता हूं कि मैं वहां संस्कृत पढ़ाने जा रहा हूं और वे कहते हैं कि मैं अच्छा काम कर रहा हूं। लोग इस पहल की प्रशंसा कर रहे हैं। संस्थान के अन्य संकाय सदस्यों में श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय से संस्कृत साहित्य के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. सीएम नीलकंदन, केरल विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के सहायक प्रोफेसर डा.शमसीर पीसी शामिल हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...