उदयपुर-अहमदाबाद ब्राड गेज रेलवे लाइन को उड़ाने की साजिश की गई है। कुछ लोगों ने इस रूट पर उदयपुर जिले के केवड़ा पुल पर रेल लाइन को उड़ाने के लिए विस्फोटकर दिया। इससे पटरी में दरार आ गई और कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया। मौके पर पहुंची एटीएस आतंकी साजिश को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि दूसरी जांच एजेंसियों के साथ एनआईए भी घटनास्थल पर मौजूद थी। दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।
उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास श्ार्मा का कहना है कि शुरुआती जांच से यह प्रतीत होता है कि पूरी तरह योजना बनाकर विस्फोट किया गया है। मौके से डेटोनेटर भी मिला है, जो सुपर 90 श्रेणी का है। बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर सुबूत जुटाए हैं।
उधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस महानिदेशक को वारदात की जांच आदेश दिए हैं। वारदात के बाद उदयपुर-अहमदाबाद के बीच चलने वाली दोनों ट्रेनें रद कर दी गई हैं। उम्मीद है कि रविवार की रात ट्रैक की मरम्म्त पूरी होने के बाद संचलन शुरू हो सकेगा। रविवार को उदयपुर आने वाली ट्रेन को डूंगरपुर स्टेशन पर ही रोक दिया गया है। रेलवे ने उदयपुर आने वाले यात्रियों को पहुंचाने के लिए बसों की सेवा ली है।
घटनास्थल पर एटीएस के अलावा इमरजेंसी रेस्पोंस टीम, रेलवे पुलिस, जिला पुलिस के जवान मौजूद थे। ग्रामीणों से वारदात को लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि ग्रामीणों ने शनिवार रात विस्फोट की आवाज सुनी थी। रविवार की सुबह पुल से गुजरने वाले ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया था। इस रूट से चार घंटे पहले ही उदयपुर से अहमदाबाद के बीच चलने वाली यात्री ट्रेन निकली थी।
14 दिन पहले पीएम ने किया था उद्घाटन
ट्रैक का उद्घाटन महज 14 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। उदयपुर-अहमदाबाद के बीच पहले मीटर गेज लाइन थी। इसे ब्राड गेज में बदलने का काम आठ साल पहले श्रू हुआ। काम पूरा होने पर प्रधानमंत्री ने गत 31 अक्टूबर को ट्रैक पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...