Google Analytics Meta Pixel आइफा राक्स में 'सरदार उधम" फिल्म ने मारी बाजी - Ekhabri.com

आइफा राक्स में ‘सरदार उधम” फिल्म ने मारी बाजी

महामारी के करीब दो साल बाद अबूधाबी के यास आइलैंड में आयोजित हो रहे 22वें आइफा अवार्ड्स की शुरुआत आइफा राक्स के साथ हुई। फिल्म ‘सरदार उधम” ने तीन अलग-अलग श्रेणियों में अवार्ड जीते।
यास आइलैैंड के एतिहाद अरीना में आयोजित किए गए आइफा राक्स में संगीतकार, गायक एआर रहमान के फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक का सफर पूरा करने पर उनके सम्मान में दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। रहमान ने इस मौके पर अतरंगी रे फिल्म का गीत गुनगुनाया। रहमान को अतरंगी रे फिल्म के लिए बैकग्राउंड स्कोर का अवार्ड भी दिया गया। वहीं अतरंगी रे के गाने चका चक… के लिए कोरियोग्राफर विजय गांगुली को अवार्ड से सम्मानित किया गया।
फिल्म ‘सरदार उधम” ने बाजी मारते हुए सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और स्पेशल इफेक्ट्स की श्रेणी में अवार्ड जीते। सिनेमैटोग्राफी का अवार्ड अविक मुखोपाध्याय, एडिटिंग के लिए चंद्रशेखर प्रजापति को सम्मानित किया गया। बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवार्ड शेरशाह फिल्म के लिए संदीप श्रीवास्तव को, जबकि बेस्ट संवाद का अवार्ड थप्पड़ फिल्म के लिए अनुभव सिन्हा और मृणमयी लागू को दिया गया। साउंड मिक्सिंग का अवार्ड 83 फिल्म के लिए अजय कुमार पीबी, मानिक बत्रा को, वहीं फिल्म तान्हाजी : द अनसंग वारियर में साउंड डिजाइन का अवार्ड लोचन कनविंदे को दिया गया।
कार्यक्रम की मेजबानी अपारशक्ति खुराना और फराह खान ने की। इस दौरान कई गायकों ने स्टेज पर सुरों की महफिल सजाई। हनी सिंह ने दर्शकों के बीच से एंट्री लेते हुए अपने हिट गाने देसी कलाकार… पर परफार्म किया। गुरु रंधावा और हनी सिंह ने एकसाथ नए गाने डिजाइनर… पर परफार्म किया। शेरशाह के गाने तेरी मेरी गल्ला… पर तनिष्क बागची और असीस कौर ने कार्यक्रम पेश् किया।
इससे पहले ग्रीन कार्पेट पर सारा अली खान, बाबी देओल, टाइगर श्राफ, शाहिद कपूर, फरदीन खान, अनन्या पांडे, उर्वशी रौतेला, रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा पहुंचे। सबसे आखिर में ग्रीन कार्पेट पर एंट्री ली सलमान खान ने।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *