रायपुर। कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होने इसकी जानकारी ट्वीटर के माध्यम से दी है। कुछ लक्ष्ण आने पर उन्होंने अपनी कोरोना जांच कराई है। लोगों से उन्होंने अपील की है कि पिछले दिनों जो भी उनसे मिले हैं और उनके संपर्क में आए हैं वो खुद को आइसोलेट करें और कोरोना की जांच कराएं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वह जल्दी स्वास्थ होकर सबसे बीच आएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। कोरोना काल में उन्होंने ने सभी को अपना और अपने परिवार का ख्याल रखने को कहा है।









