Google Analytics Meta Pixel त्योहारों पर मनमाना किराया वसूलने वाली एयरलाइन्स पर SC सख्त - Ekhabri.com

त्योहारों पर मनमाना किराया वसूलने वाली एयरलाइन्स पर SC सख्त

त्योहारों के सीजन में हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी कर आम जनता की जेब काटने वाली एयरलाइन कंपनियां अब सुप्रीम कोर्ट के रडार पर आ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने त्योहारों के दौरान हवाई किराए में होने वाली भारी वृद्धि पर गहरी चिंता जताई है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए एयरलाइन कंपनियों द्वारा की जाने वाली इस मनमानी को यात्रियों का स्पष्ट “शोषण” करार दिया है। कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से जवाब तलब किया है और साफ कर दिया है कि कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप जरूर करेगा।

 

 

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि एयरलाइन्स द्वारा किराए में किया गया अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव चिंताजनक है। बेंच ने केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल कौशिक से स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे निश्चित रूप से इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे। कोर्ट ने उदाहरण देते हुए कहा कि कुंभ मेले और अन्य त्योहारों के दौरान यात्रियों का किस तरह शोषण हो रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है। जजों ने दिल्ली से प्रयागराज और जोधपुर जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में हुई भारी बढ़ोतरी का विशेष रूप से जिक्र किया। जस्टिस संदीप मेहता ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि भले ही अहमदाबाद के किराए में बढ़ोतरी न हुई हो, लेकिन जोधपुर और अन्य जगहों के लिए किराए आसमान छू रहे हैं।

 

 

इस मामले में केंद्र सरकार की तरफ से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट से कुछ समय की मांग की है। इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 फरवरी की तारीख तय की है। गौरतलब है कि सामाजिक कार्यकर्ता एस. लक्ष्मीनारायणन ने याचिका दायर कर नागरिक उड्डयन क्षेत्र में पारदर्शिता लाने और एक स्वतंत्र नियामक की स्थापना की मांग की है। इसी याचिका पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने पिछले साल भी केंद्र सरकार, डीजीसीए और भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण को नोटिस जारी किया था।

Read Also  मालिकन ने डांट लगाई तो नौकर ने कर दी मां-बेटे की हत्या

 

 

याचिकाकर्ता ने कोर्ट के सामने एयरलाइन्स की मनमानी के कई अन्य पहलू भी रखे हैं। याचिका में दावा किया गया है कि एयरलाइन्स ने बिना किसी ठोस कारण के इकोनॉमी क्लास में फ्री चेक-इन बैगेज की सीमा 25 किलो से घटाकर 15 किलो कर दिया है। यह कदम पहले से टिकट की कीमत में शामिल सर्विस को अलग से कमाई का जरिया बनाने जैसा है। इसके अलावा, चेक-इन के लिए सिर्फ एक बैग की अनुमति देना और कम सामान ले जाने वाले यात्रियों को कोई छूट न देना भेदभावपूर्ण है। याचिका में यह भी तर्क दिया गया है कि वर्तमान में किसी भी प्राधिकरण के पास हवाई किराए को नियंत्रित करने की शक्ति नहीं है। रेगुलेशन के अभाव में अमीर लोग तो पहले से टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन गरीब और आपातकालीन स्थिति में यात्रा करने वाले लोग इस ‘लूट’ का शिकार बनते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *