बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम पंचायत जारा में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेग के अंतर्गत किए गए कार्य में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है। इस शिकायत की जांच करने के लिए जिला स्तरीय चार सदस्यीय टीम ग्राम पंचायत जारा पहुंची। जांच दल ने शिकायत के आधार पर मौके का निरीक्षण किया। साथ ही सरपंच सचिव शिकायतकर्ता एवं ग्रामीणों के समक्ष शिकायत बिंदु के आधार पर पूछताछ कर प्रतिवेदन तैयार किया गया। पूछताछ के दौरान मास्टर रोल में फर्जी नाम अंकित करने जैसी बात सामने आई।
ग्राम पंचायत जारा में मनरेगा समेत ग्राम पंचायत में विकास कार्य के नाम पर लाखों रुपये के घोटाले की शिकायत भुनेश्वर वर्मा और पंचों के द्वारा किया गया था। इसे लेकर पूर्व में दो बार जांच टीम जारा पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों के आपसी खींचतान के कारण जांच अधूरी रह गई। तीसरी बार जिला स्तरीय जांच दल का गठन किया गया, जिसमें जांच अधिकारी सहायक परियोजना अधिकारी केके साहू के नेतृत्व में 4 सदस्य टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर जांच कर प्रतिवेदन तैयार किया है। इस दौरान जॉब कार्ड में गड़बड़ी को स्वीकारते हुए गांव में कैंप लगाकर जात कार्ड की त्रुटियों को सुधारने की बात कही गई है।
शिकायतकर्ता भुनेश्वर वर्मा ने बताया जांच टीम द्वारा ग्राम पंचायत जा कर शिकायत के आधार पर जांच किया, लेकिन जांच संतुष्टिजनक नहीं होने पर आगे शिकायत करने की बात कही। साथ ही सरपंच सचिव पर 60 लाख रुपये के गबन करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत एसडीएम कार्यालय किया गया। इसके अलावा सरपंच द्वारा अपने ही बेटे को 6 लाख 44 हजार का वाउचर पेमेंट किया गया है। अपने ऊपर लगाए आरोपों को दरकिनार करते हुए वर्तमान सरपंच नारायण प्रसाद साव ने जांच टीम के द्वारा जो भी रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाएगा उसे मानने की बात कहते हुए 60 लाख रुपये गबन के मामले में शिकायत कर्ताओं को साबित करने की बात कही साथ ही अपने पुत्र के खाते में ट्रेडर्स के नाम से पैसा डालने की बात को स्वीकार किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...