Google Analytics Meta Pixel पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका: सुब्रत साहू - Ekhabri.com

पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका: सुब्रत साहू



दो दिवसीय इको बाल मेले का शुभारंभ

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों को आगे आना होगा। ये कहना है आवास एवं पर्यावरण विभाग अपर सचिव सुब्रत साहू का। स्कूली बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रेरित करने के लिये छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय इको बाल मेले का आज शुभारंभ किया गया।

अपर मुख्य सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल सुब्रत साहू ने इस मेले का शुभारंभ करने के बाद समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों को आगे आना होगा। उन्होंने आज मेले में उपस्थित स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों से पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी होने के नाते स्कूली बच्चों की पर्यावरण की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका है।

साहू ने पर्यावरण पर मंडराते खतरों का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा समय में पृथ्वी और हमारा जन-जीवन एक कठिन दौर से गुजर रहा है। विकास की गति को बरकरार रखते हुए पर्यावरण को बचाये रखना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन थोड़ी सी सावधानियों के साथ ऐसा कर पाना संभव है। हमें अपनी आदतों में परिवर्तन लाना होगा तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कार्यों को छोड़ना होगा। हमें अपने व्यवहार से पर्यावरण की रक्षा का संदेश देना होगा।

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव आर.पी. तिवारी ने दो दिवसीय इको बाल मेले के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यतः पर्यावरणीय जन-जागरूकता के लिए किया जा रहा है। आज के इस कार्यक्रम में सभी जिलों के इको क्लब स्कूलों के बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया जाना यह प्रदर्शित कर रहा है कि बच्चे पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। दो दिवसीय इको बाल मेले में प्रदेश के सभी जिलों के 03-03 इको क्लब स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। यहां आयोजित प्रदर्शनी में इन विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न पर्यावरणीय विषयों पर केन्द्रित शैक्षणिक मॉडल प्रस्तुत किए गए हैं, जिनमें पर्यावरण पर आये खतरों को दर्शाते हुए पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही पर्यावरण पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है। सुब्रत साहू ने पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा तैयार स्कूली बच्चों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...