रायपुर, 06 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून की अनिश्चितता और हालिया भारी वर्षा को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। विशेषज्ञों ने कहा है कि अधिक वर्षा की स्थिति में धान की बुआई के लिए लेही पद्धति अपनाना सबसे उपयुक्त रहेगा।
दरअसल, इस वर्ष अल नीनो के प्रभाव के कारण मानसून लगभग 10 दिन देरी से पहुंचा। हालांकि, 1 जुलाई से 6 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में व्यापक वर्षा हुई है, जिससे मैदानी और बस्तर क्षेत्र में बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जुलाई तक राज्य में और बारिश होने की संभावना है।
कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि जिन खेतों में पानी अधिक भर गया है और लगातार बारिश हो रही है, वहां लेही विधि से धान की बुआई करनी चाहिए। इस विधि में अंकुरित बीजों को मचाई किए हुए खेतों में ड्रम सीडर या छिटकवा पद्धति से बोया जाता है, जिससे बेहतर उत्पादन मिलता है।
विशेषज्ञों ने किसानों को यह भी सलाह दी है कि वे शीघ्र और मध्यम अवधि में पकने वाली धान की प्रजातियों जैसे इन्द्रावती, बस्तर धान-1, एमटीयू-1010, छत्तीसगढ़ धान 1919, तेजस्वी और महामाया का उपयोग करें। बीजों को बुवाई से पहले कार्बेन्डाजिम या अन्य कवकनाशी से उपचारित करना जरूरी है, जिससे रोगों से बचाव हो सके।
धान की खेती में खरपतवार नियंत्रण को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि समय पर खरपतवार नियंत्रण नहीं किया गया तो उत्पादन में 50 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। इसके लिए 20 और 40 दिन बाद निंदाई या रासायनिक दवाओं का उपयोग किया जा सकता है।
उर्वरक प्रबंधन को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। किसानों को प्रति एकड़ अधिकतम 2 बोरी यूरिया और 1 बोरी डीएपी के उपयोग की सलाह दी गई है। साथ ही जैव उर्वरकों और हरी खाद के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया गया है।
कृषि विभाग ने जानकारी दी है कि प्राथमिक सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि महाविद्यालय या कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए सही तकनीक अपनाने से किसान उत्पादन में नुकसान से बच सकते हैं और बेहतर पैदावार हासिल कर सकते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...