केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर दिल्ली के विमान से उतारे जाने के आरोपों की जांच करेंगे। यह घटना विदेशी धरती पर हुई है इसलिए इन तथ्यों की जांच होगी। भगवंत मान पर आरोप है कि उन्हें नशे में धुत होने के कारण विमान से उतारा गया।
सोमवार को खबरें आईं कि फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आने वाले लुफ्थांसा के विमान की उड़ान में सीएम भगवंत मान के नशे में होने के कारण देरी हुई थी। इस बारे में पूछने पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री सिंधिया ने कहा कि घटना को लेकर लुफ्थांसा से जानकारी मांगी गई है। यह उपलब्ध कराना उस पर ही निर्भर करता है। मुझे भेजे गए अनुरोध के आधार पर निश्चित रूप से इस मामले की जांच कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि यह मामला चर्चा में आने के बाद में लुफ्थांसा एयरलाइन ने अपनी ओर से स्पष्टीकरण जारी किया था। कंपनी ने कहा था कि आने वाली उड़ान में देरी और विमान बदलने के चलते फ्रैंकफर्ट से दिल्ली की उड़ान देरी से रवाना हुई।
उधर, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने केंद्रीय मंत्री सिधिया से लुफ्थांसा से जानकारी जुटाने और उन्हें सार्वजनिक करने की मांग की। पंजाब की विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने भी सीएम मान पर आरोप लगाए थे। पंजाब की आप सरकार के सीएम भगवंत मान राज्य के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पंजाब में निवेश आमंत्रित करने के लिए आठ दिन की जर्मनी यात्रा पर गए थे। वे रविवार को दिल्ली में होने वाले आप के राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि, कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन वे दिल्ली नहीं पहुंच सके और वीडियो काल के जरिये कार्यक्रम से जुड़े। मान दूसरे दिन यानी सोमवार को वापस लौटे थे। आप ने मान को विमान से उतारे जाने की घटना से इन्कार किया है।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि जर्मन एयरलाइंस की उड़ान में इसलिए देरी हुई, क्योंकि एक यात्री कथित तौर पर नशे में था और उसे प्लेन से उतारा गया था। इसे लेकर अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस नेता बाजवा ने आरोप लगाए कि विमान से उतारा गया यात्री कोई और नहीं, बल्कि सीएम भगवंत मान थे। इन नेताओं ने उनसे इस्तीफे की मांग की थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...