अभिनेत्री व फिल्म निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कहा है कि सुरक्षित व स्वस्थ विश्व सबका अधिकार है और इसे वैश्विक एकता के जरिये ही हासिल किया जा सकता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 2022 सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) मोमेंट के उद्घाटन सत्र में क्वांटिको अभिनेत्री ने कोविड-19 महामारी, जलवायु परिवर्तन व गरीबी जैसे ज्वलंत वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। प्रियंका ने इन मुद्दों को ऐसे समय में उठाया है, जब एसडीजी को हासिल करने के लिए दुनिया के पास आठ वर्षों से भी कम समय शेष है।
संयुक्त राष्ट्र की तरफ से सोमवार को यूट्यूब पर साझा किए बयान के अनुसार प्रियंका ने कहा, “देश कोविड महामारी के भयावह प्रभावों से जूझ रहे हैं। जलवायु संकट जीवन व आजीविका को प्रभावित कर रहा है। संघर्ष बढ़ रहा है। गरीबी, विस्थापन, भुखमरी व असमानताएं दुनिया की उस नींव को कमजोर कर रहे हैं, जिसके लिए हमने लंबा संघर्ष किया है।”
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) की सद्भावना दूत प्रियंका ने कहा, “हमारी दुनिया में सब ठीक नहीं है। संकट अचानक नहीं आते, लेकिन उन्हें योजना के जरिये ठीक किया जा सकता है। हमारे पास वह योजना है-एसडीजी… हम जिस दुनिया में रह रहे हैं, उसे बदलने का हमारे पास एक असाधारण मौका है।”
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, एसडीजी गरीबी को समाप्त करने, ग्रह की रक्षा करने व जनजीवन को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की एक सार्वभौमिक पहल है। इसके 17 लक्ष्यों को वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों ने एजेंडा 2030 के हिस्से के रूप अपनाया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...