गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने स्थायी कर दिया है। इसी के साथ खेल के नियमों में कुछ और बदलाव भी किए गए हैं। ये बदलाव एक अक्टूबर से प्रभावी होंगे।
भारत के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की अगुआई वाली आइसीसी क्रिकेट समिति ने इन बदलावों की सिफारिश की थी, जिसकी घोषणा इसकी मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) ने की। आइसीसी ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गेंद को चमकाने के लिए लार के उपयोग पर अस्थायी रोक लगा दी थी।
क्रिकेट के नियमों के संरक्षक, मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने मार्च में 2022 अपने नियमों में संशोधन कर के इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। आइसीसी से बयान के मुताबिक,”कोविड-19 से संबंधित अस्थायी उपाय के रूप में यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो साल से अधिक समय से लागू है। अब इस प्रतिबंध को स्थायी करना उचित समझा गया है।”
इस संबंध में आइसीसी क्रिकेट समिति के चैयरमैन सौरव गांगुली ने कहा, “आइसीसी क्रिकेट समिति की मेरी पहली बैठक की अध्यक्षता करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं समिति सदस्यों के योगदान से खुश हूं, जिसका नतीजा यह है कि हमने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मैं सभी सदस्यों को इसके लिए धन्यवाद देता हूं।”
आइसीसी के नए नियम
– गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर हमेशा रहेगी रोक, कोविड-19 के प्रकोप के कारण पहले अस्थायी रूप से था प्रतिबंध
– गेंदबाजों के छोर पर नान स्ट्राइकर के रन आउट होने को अनुचित खेल वर्ग से हटाकर रन आउट के वर्ग में शामिल किया गया
– किसी बल्लेबाज के आउट होने पर नया बल्लेबाज उसी छोर पर होगा, जहां आउट होने वाले बल्लेबाज को अगली गेंद पर रहना था
– टेस्ट और वनडे मैचों में नए बल्लेबाज को दो मिनट के अंदर स्ट्राइक लेने के लिए तैयार रहना होगा। टी-20 में 90 सेकेंड की मौजूदा सीमा जारी रहेगी
– गेंदबाज के रनअप के दौरान अगर फील्डिग टीम कोई अनुचित तरीका अपनाती है तो अंपायर वो गेंद डेड बाल करार देगा और बल्लेबाजी टीम को पांच पेनाल्टी रन दिए जाएंगे
– टी-20 में ओवर रेट धीमी होने पर 30 गज के घेरे के बाहर एक फील्डर कम रखने के जुर्माने को अब वनडे में भी लागू किया जाएगा
– पुरुष और महिलाओं के वनडे तथा टी-20 मैच में दोनों टीमों के सहमत होने की स्थिति में हाइब्रिड पिच का उपयोग किया जा सकेगा फिलहाल हाइब्रिड पिच का इस्तेमाल सिर्फ महिला टी-20 मैचों में किया जाता है। हाइब्रिड पिच प्राकृतिक और कृत्रिम घास मिश्रित कर तैयार की जाती है, इसमें 95 फीसद प्राकृतिक और पांच प्रतिशत कृत्रिम घास मिली होती है
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...