कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों पांच आतंकियों को मार गिराया गया है। आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। कुलगाम जिले के समनू गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने एक कुलगाम के समनू गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के उच्च अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में मुठभेड़ में मारे गए दो पाकिस्तानी दहशतगर्दों में लश्कर-ए-ताइबा का लांचिंग कमांडर बशीर भी शामिल था। वह जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को जिंदा रखने में अहम भूमिका निभा रहा था। बशीर ने घुसपैठ की कई कोशिशों को अंजाम देकर जम्मू-कश्मीर में भारी नुकसान पहुंचाया है। सेना के अनुसार, उसका मारा जाना नियंत्रण रेखा के उस पार आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका है।
सेना की आठ राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग अफसर कर्नल राघव कृष्णन ने बताया कि 15 नवंबर को उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऑपरेशन काली शुरू किया। इसमें आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो दहशतगर्दों को ढेर किया गया। उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की सूचना के बाद इलाके में जगह-जगह एंबुश लगाए गए थे, जहां से घुसपैठ की आशंका थी। कर्नल राघव ने बताया कि खराब मौसम और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों को देखा गया। सुरक्षा बलों के ललकारने पर आतंकियों ने फायरिंग कर भगाने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में 08:50 बजे एक आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान इलाके में छिपे दूसरे दहशतगर्द को भी सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया। दूसरे आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
सैन्य अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में नियंत्रण रेखा के उस पार भी आतंकियों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। मारे गए दोनों दहशतगर्दों से दो एके-47 राइफल, दो पिस्तौल, चार चीनी हथगोले, गोला-बारूद के साथ दवाइयां, खाने-पीने का सामान, 2630 रुपये पाकिस्तानी करंसी और पहचान पत्र शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 17, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...