आगामी चुनाव को देखते हुए बिहार के छह नेताओं की सुरक्षा बढ़ा गई है। इन नेताओं में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह, बाढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और जदयू कोटे से एमएलसी नीरज कुमार शामिल हैं। सोमवार सुबह गृह विभाग की विशेष शाखा की ओर से आदेश भी जारी कर दी गई है। सरकार ने इन नेताओं की बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों और जनसभाओं में भीड़ को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा
डिप्टी सीएम को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इतना ही नहीं राज्य सरकार की ओर से एएसएल (एडवांस सिक्योरिटी लाइजन) की टीम भी रहेगी। यानी अब जहां सम्राट चौधरी का कार्यक्रम होगा, वहां पहले से सुरक्षाकर्मियों की टीम उन जगह का दौरा करेगी। सुरक्षा के सारे मानकों की समीक्षा के बाद टीम ग्रीन सिग्नल देगी। इसके बाद ही सम्राट चौधरी कार्यक्रम में शामिल होंगे। पहले उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी।
तेजस्वी यादव को जेड श्रेणी की सुरक्षा
विधानसभा सत्र के दौरान राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव पर जानलेवा हमला होने की बात कही थी। इसके बाद से उनके सुरक्षा घेरा को बढ़ाने की मांग उठने लगी थी। अब सरकार की ओर से उनका सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। तेजस्वी को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। पहले उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी।
पप्पू यादव को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पिछले कई दिनों से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने उनका भी सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है। पप्पू यादव को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। उनके अलावा भाजपा सांसद प्रदीप सिंह को भी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को और जदयू एमएलसी नीरज कुमार को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...