रायपुर, 19 जुलाई 2026।रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इस बार भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने एक अनूठी पहल करते हुए बीज से बनी इको-फ्रेंडली राखियां तैयार की हैं, जो न केवल रिश्तों को मजबूत करेंगी बल्कि प्रकृति को भी संवारेंगी।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला पंचायत रायगढ़ और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के सहयोग से यह अभिनव अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना और लोगों में हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
# फेंकने पर भी उगेंगे पौधे
इन बीज राखियों की सबसे खास बात यह है कि इन्हें धान, मक्का, भुट्टा, सेमी, करेला और बरबटी जैसे देसी बीजों से तैयार किया गया है। त्योहार के बाद यदि ये राखियां मिट्टी में मिल जाएं या फेंक दी जाएं, तो इनमें लगे बीज अंकुरित होकर पौधे बन जाएंगे। इस तरह यह राखी भाई-बहन के प्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देगी।
# गांव-गांव में दिख रहा उत्साह
रायगढ़ जिले के सभी सातों विकासखंडों में इस पहल को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। धरमजयगढ़ के ग्राम दुलियामुड़ा-कोयलार में कृष्णा स्व-सहायता समूह की सदस्य कविता राठिया ने आकर्षक बीज राखियां तैयार की हैं। इसके अलावा बैसपाली, जुनवानी, लोइंग, गोपालपुर, संबलपुरी, लैलूंगा, तमनार, घरघोड़ा और पुसौर क्षेत्र की महिलाएं भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
# सर्वश्रेष्ठ बीज राखी का होगा चयन
इस रचनात्मक पहल को बढ़ावा देने के लिए 20 जुलाई को जिले के सभी सात विकासखंडों से एक-एक सर्वश्रेष्ठ बीज राखी का चयन किया जाएगा। चयन के लिए डिजाइन, देसी बीजों का उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।
# विजेता दीदियों को मिलेगा सम्मान
चयनित विजेता महिलाओं को 27 जुलाई को आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर वे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने हाथों से बनाई गई बीज राखियां बांधेंगी।
बिहान की दीदियों द्वारा शुरू किया गया यह अभियान अब केवल एक प्रतियोगिता नहीं रह गया है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने वाला एक बड़ा आंदोलन बनता जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 16, 2026 /
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...