Google Analytics Meta Pixel शासकीय योजनाओं से आई आत्मनिर्भरता, जागा आत्मविश्वास- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - Ekhabri.com

शासकीय योजनाओं से आई आत्मनिर्भरता, जागा आत्मविश्वास- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

  • मुख्यमंत्री ने शासकीय योजनाओं तथा ह्यमोर महापौर मोर दुआर अभियान के लाभान्वितों से की चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित मोर महापौर मोर दुआर कार्यक्रम के समापन अवसर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभांन्वितों से बातचीत की। हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री को बताया मोर महापौर मोर दुआर अभियान से नागरिकों की समस्याएं का समाधान तत्काल हो रहा है। साथ ही शासकीय योजनाओं का भी लाभ स्थल में मिल रहा है। इसके लिए हमें न कठिन प्रक्रिया का पालन करना पड़ा है, न ही कार्यालय के चक्कर काटने पड़े। शासन की योजनाएं से हमें अपने पैरों में खड़े होने के लिए मदद मिल रही है। इससे हमारे भीतर आत्मविश्वास भी जागा है।

प्रीति ई-रिक्शा चलाकर कर रही है, परिवार का भरण-पोषण

अब प्रीति के पास अपनी नियमित आमदनी के लिए ई-रिक्शा है, जिसे चलाकर वह आसानी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है। प्रीति के सामने अब अपने रोजगार की चुनौती नहीं रही, न ही अब उसे घर खर्चों की चिंता है। यह बातें प्रीति ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताई। शहर के जोन क्रमांक 2 के वार्ड क्रमांक 27 इंदिरा गांधी वार्ड की निवासी प्रीति यादव ने बताया कि चार लोगों के परिवार में खर्च चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आय का कोई नियमित स्त्रोत न होने की वजह से परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। इसी बीच हमारे वार्ड में मोर महापौर मोर दुआर का निदान शिविर में महापौर एजाज ढेबर के समक्ष अपनी समस्या रखी और उनसे ई-रिक्शा की मांग की। जिस पर तुरंत ही मेरी समस्या का निदान हुआ और अब मैं ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हॅू।

Read Also  कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय संवाद एवं संपर्क समिति का गठन किया, देखें लिस्ट

महिला समूह को मिली केंटीन के लिए जगह

वाल्मीकी मयंक महिला स्वयं सहायता समूह कबीरनगर की अध्यक्ष रमा मिश्रा ने बताया कि यह मोर महापौर मोर दुआर अभियान हमारे लिए बड़ा सार्थक सिद्ध हुआ है। हमारे समूह की महिलाएं पहले आपस में बचत खाते के माध्यम से आपसी लेन-देन के माध्यम से सहयोग करते थे, मगर रोजगार का कोई स्थायी साधन नहीं था। हमें इस अभियान के तहत शिविर में हमारे समूह की महिलाओं ने आवेदन दिया और तत्काल आवेदन स्वीकृत हो गया और केंटीन के लिए जगह भी आबंटित हो गई। जोन-8 में हमें केंटीन के लिए जगह दी गई जहां कार्यालय में आने वाले नागरिकों और अधिकारी-कर्मचारियों को हम छत्तीसगढ़ी पकवान खिलाते हैं। इससे प्रतिदिन 1500 से 2000 रूपए की बिक्री हो जाती है। आज समूह की सारे सदस्य अपने पैरों पर खड़े है। मती मिश्रा ने मुख्मयंत्री से कार्यक्रम में बातचीत कर उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी महिलाओं की सराहना की।

सिलाई मशीन के लिए मिली सहायता, महिला समूह हुआ आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शहर के वार्ड क्रमांक 6 वीरांगना अवंती बाई वार्ड में संचालित स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी बात की। उन्होंने बताया कि उनका समूह शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ रहा है। अभी हाल ही में उनके समूह को सिलाई मशीन के लिए एक लाख रूपए का ऋण प्राप्त हुआ है। सिलाई मशीन से हमारे समूह की महिलाएं कपड़े की थैले, महिलाओं के परिधान और मास्क का निर्माण कर रही हैं। पॉलीथीन में प्रतिबंध के बाद कपड़ों की थैली की बिक्री में वृद्धि हुई है। साथ ही मास्क, कपड़े की थैले तथा वस्त्रों को स्थानीय बाजारों में उसकी सप्लाई कर रही है।

Read Also  बाघ के द्वारा की गई पशु हानि के प्रकरणों में किया गया त्वरीत मुआवजे का भुगतान

मुख्यमंत्री को गोबर से बना पेंट भेंट किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कार्यक्रम के दौरान गोवर्धन स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष धनेश्वरी रात्रे ने बताया कि उनके समूह के दौरान गोबर से राखियां, चप्पल तथा अन्य उत्पाद बनाए जा रहें हैं। अब समूह के द्वारा गोबर से पेंट बनाया जा रहा है। यह पेंट पूरी तरह से प्राकृतिक है, इसका हमें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने समूह के स्टाल में गए और गोबर से बने उत्पादों की जानकारी ली। समूह की अध्यक्ष मती रात्रे ने गोबर से बना पेंट भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत नागरिकों को लाभ मिल रहा है। साथ-साथ शहर की समस्याएं जैसे-मवेशियों तथा साफ-सफाई से निजात मिल रही है। मुख्यमंत्री ने समूह के सदस्यों को उनके जोन क्रमांक-8 में स्थित जरवाय गौठान में आने का आश्वासन दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...