मुंबई- लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज यानी 5 जून को सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 73,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कल ये 4,389 अंक गिरा था। वहीं निफ्टी में 500 अंक से ज्यादा की बढ़त है। ये 22,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट है। HUL के शेयर में 8% और M&M के शेयर में 6% की तेजी है। नेस्ले, एशियन पेंट और ITC के शेयर 4% से ज्यादा चढ़े हैं। गिरने वाले शेयरों में पावर ग्रिड और LT हैं। इनमें 1% की गिरावट है। आज के कारोबार में FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी का FMCG इंडेक्स 5% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ऑटो में 4% से ज्यादा की तेजी है। फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स 3% से ज्यादा चढ़ा है। वहीं IT, मीडिया, मेटल करीब 2% ऊपर है।
रेलवे, डिफेंस और PSU शेयरों में गिरावट आ सकती है
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कहा- कम बहुमत के बावजूद, हम उम्मीद करते हैं कि कुछ बदलावों के साथ मोदी 2.0 का नीतिगत एजेंडा (निवेश-आधारित विकास, कैपेक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, मैन्युफैक्चरिंग, आदि) जारी रहेगा। सरकार गठन को लेकर शुरुआती निराशा और चिंता के बाद, हम उम्मीद करते हैं कि निवेशकों का फोकस फंडामेंटल बॉटम-अप स्टॉक पिकिंग पर वापस आ जाएगा। हालांकि, रेलवे, डिफेंस और PSU के शेयरों में थोड़ी नरमी दिख सकती है। लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन कल यानी, 4 जून को सेंसेक्स 4389 अंक (5.74%) की गिरावट के साथ 72,079 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 1,379 अंक (5.93%) की गिरावट रही, ये 21,884 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 शेयरों में तेजी रही। NTPC और SBI के शेयरों में करीब 15% की गिरावट रही। LT, पावर ग्रिड के शेयर 12% से ज्यादा नीचे थे। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में करीब 5.74% की तेजी रही थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...