Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों के तबादले, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों के तबादले, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर. राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों का तबादला कर दिया है। नये आदेश से छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉपोर्रेशन का निजाम बदला है.सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक पद से 2010 बैच के कार्तिकेय गोयल की छुट्टी हो गई है। उनकी जगह पर 2012 बैच के अभिषेक सिंह को नया प्रबंध संचालक बनाया गया है। उनके पास गृह विभाग के संयुक्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 2005 बैच के एस. प्रकाश को ग्रामोद्योग विभाग और संसदीय कार्य विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। उनके पास परिवहन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी पहले से है। अभी तक सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव कार्तिकेय गोयल को वहां से हटाकर पंचायत संचालक बनाया गया है।रायपुर स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक, रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और गृह विभाग में संयुक्त सचिव रहे अभिजीत सिंह को सीजीएमएससी का प्रबंध संचालक बनाया गया है। 2012 बैच के अभिजीत के पास गृह विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी बनी रहेगी। 2017 बैच के चन्द्रकांत वर्मा को रायपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वर्मा अभी तक रायपुर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
मयंक चतुवेर्दी को पंचायत के साथ स्मार्ट सिटी का भी जिम्मा

सरकार ने 2017 बैच के मयंक चतुवेर्दी का कद बढ़ा है। वे अभी रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं। अब उनको जिला पंचायत की जिम्मेदारी के साथ स्मार्ट सिटी रायपुर का प्रबंध संचालक बना दिया गया है।

Read Also  आज मौनी अमावस

नारायणपुर जिला पंचायत को नया सीईओ मिला
सरकार ने नारायणपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर 2018 बैच के देवेश कुमार ध्रुव को तैनात किया है। ध्रुव अभी तक बीजापुर के अनुविभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नारायणपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे पोषण लाल चंद्राकर को मंत्रालय बुला लिया है। फिलहाल उन्हें संयुक्त सचिव पद पर प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

ESIC मेडिकल कॉलेजों में श्रमिक बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

भाजपा विधायक से ठगी का खुलासा, बड़े नेता के PA बनकर ऐंठे पैसे, ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / May 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है और...

आज नजर आएगा ब्लू मून, जानिए क्या है खास बात

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...

सुशासन तिहार में हंगामा, बिलासपुर से दुर्ग तक विवाद और भ्रष्टाचार के मामले से मचा सियासी तूफान

By User 6 / May 30, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: आयोजित सुशासन तिहार के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। इस आयोजन में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस हो गई। पंचायत स्तर पर गोड़ी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *