Google Analytics Meta Pixel सोनिया गांधी की पेशी का तीखा विरोध:रायपुर में ईडी का दफ्तर घेरा, मुख्यमंत्री बोले, केंद्र सरकार बदलेगी तो आंख कैसे मिलाओगे - Ekhabri.com

सोनिया गांधी की पेशी का तीखा विरोध:रायपुर में ईडी का दफ्तर घेरा, मुख्यमंत्री बोले, केंद्र सरकार बदलेगी तो आंख कैसे मिलाओगे

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रवर्तन निदेशालय-ईडी में पेशी का दिल्ली से रायपुर तक तीखा विरोध हुआ है। रायपुर में कांग्रेस ने ईडी के स्थानीय दफ्तर का घेराव कर दिया। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी अफसरों से कहा, केंद्र सरकार के तीन साल पूरे हो गए। दो साल और बचे हैं। यह सरकार बदलेगी। तब तुम लोग आंख में आंख मिलाकर क्या जवाब दे पाओगे? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, हम यहां ईडी के सामने क्यों आए हैं। इनकी आंख खोलने के लिए। तुम अपनी आंख-कान खोलकर देख लो। इनकी जिम्मेदारी मनी लांड्रिंग पर कार्रवाई की है। लेकिन ये लोग सावन के अंधे हैं, जिनको हरा ही हरा नजर आ रहा है। यही ईडी 2015 में सोनिया गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामला बंद कर चुकी थी। कहा गया कि इसमें कोई मनी लांड्रिंग नहीं हुआ तो हम जांच कैसे करेंगे। कानून बना है कि एफआइआर दर्ज होगा तभी ईडी जाएगी। अब ईडी बताए कि सोनिया जी और राहुल जी के खिलाफ देश के किस थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा, अगर केंद्र सरकार में हिम्मत है। ईडी वालों ने अपनी मां का दूध पीया है तो सोनिया गांधी से हो रही पूछताछ में कैमरा लगा दें। उसको टीवी पर लाइव दिखाए। पूरा देश यह जानना चाहता है कि वहां क्या हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, 35 साल तुम लोगों को नौकरी करनी है। पांच साल इनकी सरकार हो गई। दूसरे कार्यकाल में तीन साल गुजर गए। दो साल और रहना है। केंद्र सरकार बदलेगी। तब तुम लोग आंख में आंख मिलाकर क्या जवाब दे पाओगे। यह बात सोच लो। तुम्हारे घर में भी बच्चे हैं। वे भी पढ़े लिखे हैं। अपने बीवी-बच्चों से कैसे आंख मिला पाओगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, स्वतंत्रता संग्राम के समय पंडित जवाहरलाल नेहरु सहित कांग्रेस के नेताओं ने नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन शुरू किया था। बदली परिस्थितियों में वह अखबार घाटे में जाने लगा। उसको बचाने के लिए, कर्मचारियों को वेतन, संस्थान का बिजली बिल और करों आदि के भुगतान के लिए कांग्रेस पार्टी ने अखबार को 90 करोड़ रुपए दिए। यह रकम 10 सालों के दौरान 9 किस्तों में दी गई थी। हमारा ही अखबार, हम ही पैसा दे रहे हैं और ये सरकार कह रही है कि मनी लांड्रिंग हो गई। बाप अगर अपने बेटे को पैसा दे तो क्या वह अपराध हो गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...