रायपुर, 19 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर में ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ के मंचन ने छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा को जीवंत कर दिया। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस भव्य प्रस्तुति के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, धैर्य, रणनीति और आदर्श नेतृत्व का प्रेरक उदाहरण है। युवाओं को उनके जीवन से लक्ष्य निर्धारण और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा लेनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी शिवाजी महाराज ने अद्भुत बुद्धिमत्ता और साहस का परिचय दिया। अफजल खां और शाइस्ता खान के विरुद्ध अपनाई गई उनकी रणनीति यह दर्शाती है कि सूझबूझ और धैर्य से बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिवाजी केवल महान योद्धा ही नहीं, बल्कि उच्च आदर्शों वाले शासक भी थे, जिन्होंने सभी धर्मों का सम्मान किया और महिलाओं की गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने माता जीजाबाई के संस्कारों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन मर्यादा, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देता है। उन्होंने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए महाकवि भूषण की पंक्तियों का उल्लेख किया और कहा कि शिवाजी का चरित्र इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए मार्गदर्शक है।
राजधानी में प्रारंभ हुआ ‘जाणता राजा’ का यह विशेष मंचन 22 फरवरी तक प्रतिदिन शाम साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा। लगभग तीन घंटे की यह प्रस्तुति हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की गाथा पर आधारित है। विशाल मंच सज्जा, सजीव दृश्यांकन और आधुनिक तकनीक के माध्यम से दर्शकों को ऐतिहासिक काल का अनुभव कराया जा रहा है।
यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसके लिए महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में ऑडिशन आयोजित किए गए थे, जिनमें विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 40 स्थानीय कलाकारों का चयन हुआ। निर्देशक योगेश शिरोले के मार्गदर्शन में कलाकारों ने विस्तृत अभ्यास किया। स्थानीय प्रतिभागियों में प्रांजल बक्षी, वर्तिका क्षीरसागर, कृति लाड, आकांक्षा और आस्था काले सहित अन्य कलाकारों ने सहभागिता निभाई।
मंचन के दौरान घोड़ों के साथ सैनिकों की टुकड़ी और ऊंटों की उपस्थिति दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। पुणे से आए तकनीकी विशेषज्ञ कौशिक नाईक और वैभव जोशी मंच सज्जा और प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कोली गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया।
कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, अजीत राव आप्टे सहित महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...