Google Analytics Meta Pixel Yi रायपुर और आईटीएम यूनिवर्सिटी द्वारा मेगा जॉब फेयर आज से शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर - Ekhabri.com

Yi रायपुर और आईटीएम यूनिवर्सिटी द्वारा मेगा जॉब फेयर आज से शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

रायपुर।यंग इंडियंस (Yi) रायपुर और आईटीएम यूनिवर्सिटी, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 20 फरवरी और 21 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर 2026 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस मेगा जॉब फेयर में 80 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं और 3,600 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे स्नातकों और युवाओं को हजारों करियर अवसर प्राप्त होंगे।

यह जॉब फेयर नया रायपुर स्थित आईटीएम यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स सहित सभी विषयों के स्नातकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां वे सीधे कंपनियों के साथ जुड़कर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

इस जॉब फेयर में आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, बीपीओ, एफएमसीजी, रिटेल, इलेक्ट्रिकल और ई-मोबिलिटी तथा सोलर पावर जैसे उभरते क्षेत्रों की कंपनियां भाग ले रही हैं। वोल्वो, स्कोडा, एडेको इंडिया, एचडीएफसी लाइफ, बजाज लाइफ इंश्योरेंस और एम आर एफ टायर्स ग्रुप जैसी प्रमुख कंपनियां आकर्षक वेतन पैकेज के साथ भर्ती कर रही हैं। कुछ कंपनियां 12 लाख रुपए प्रति वर्ष तक का पैकेज भी ऑफर कर रही हैं।

फ्रेशर्स के लिए औसत पैकेज 2.5 लाख रुपए से 6 लाख रुपए प्रति वर्ष के बीच रहने की संभावना है, जबकि चुनिंदा प्रीमियम प्रोफाइल्स के लिए इससे अधिक पैकेज भी उपलब्ध होंगे। एक मल्टीनेशनल कंपनी द्वारा वरिष्ठ एवं विशेष पदों के लिए 40 लाख रुपए तक के संभावित पैकेज की जानकारी भी दी गई है, जो युवाओं के लिए उच्च विकास संभावनाओं को दर्शाता है।

Yi रायपुर और आईटीएम यूनिवर्सिटी ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और जॉब फेयर में पहुंचकर अपनी योग्यता के अनुरूप करियर अवसरों का चयन करें। यह आयोजन न केवल रोजगार का मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि युवाओं को उद्योग से सीधे जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने का सशक्त अवसर भी दे रहा है।

Read Also  मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

इच्छुक छात्र-छात्राएं अभी भी आयोजन स्थल पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और इस मेगा जॉब फेयर का हिस्सा बनकर अपने करियर की नई शुरुआत कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *