Google Analytics Meta Pixel ज्ञानवापी में 390 साल पहले होती थी शिवलिंग की पूजा - Ekhabri.com

ज्ञानवापी में 390 साल पहले होती थी शिवलिंग की पूजा

ज्ञानवापी परिसर में 390 साल पहले विश्वेश्वर शिवलिग की पूजा की जाती थी। ब्रिटिश यात्री पीटर मंडी ने अपनी किताब ‘द ट्रेवेल आफ पीटर मंडी इन यूरोप एंड एशिया 1608-1667″ में बनारस यात्रा का उल्लेख करते हुए यह बात लिखी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इवि) के मध्यकालीन-आधुनिक इतिहास विभाग से 2002 में प्रकाशित शोध में मंडी की इस यात्रा का जिक्र है। मुगल बादशाह शाहजहां के काल में यूरोपीय दार्शनिक मंडी ने भारत के कई शहरों का भ्रमण किया था और भारतीय संस्कृति और समाज पर काफी कुछ लिखा है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के प्रोफेसर हेरंब चतुर्वेदी के दिशानिर्देश में डा. सचिद्र पांडेय ने अपने शोध में पीटर मंडी की पुस्तक से उसके यात्रा वृतांत का उल्लेख किया है। वाराणसी के लिए लिखा है यह क्षत्रिय, ब्राह्माण और बनियों की बस्ती है। यहां दूर-दूर से लोग देवताओं की पूजा करने आते हैं। काशी विश्वेश्वर महादेव का सबसे बड़ा मंदिर है। मैं उसके भीतर गया। उसके बीच एक ऊंची जगह पर बड़ा लंबोतरा, सादा बिना नक्काशी वाला पत्थर है, उस पर लोग नदी का पानी, दूध और अक्षत चढ़ाते हैं। पूजा के समय ब्राह्माण कुछ बोलते हैं, लेकिन लोग उसे समझ नहीं पाते। पत्थर (शिवलिंग) के ऊपर रेशमी चांदनी है, जिसके सहारे बत्तियां जलती हैं। सादी मूरत को लोग महादेव का लिग कहते हैं। यहां महिलाएं बच्चों को निरोग कराने के लिए लाती हैं। प्रो. हेरंब चतुर्वेदी के अनुसार, ज्ञानवापी शब्द भारतीय संस्कृति का परिचायक है। शोध के सिलसिले में सचिद्र पांडेय ने कई दस्तावेज जुटाए थे। इनमें अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब के फरमान भी हैं। शोधकर्ता के अनुसार 1632 में शाहजहां का शासन था और पीटर मंडी इसी दौरान बनारस आया था। श्री काशी विश्वेश्वरनाथ मंदिर टूटने से करीब 37 साल पहले। ब्रिटिश् यात्री ने किताब में पूजा विधान के अलावा आसपास स्थित मंदिरों का भी जिक्र किया है। गणेश चतुर्भुज मंदिर और देवी मंदिर भी उसने देखा था। लिखा है कि मंदिर के द्वार पर अक्सर नंदी रहते हैं। 1632 में बनारस में फैली किसी भयंकर बीमारी का वर्णन भी किताब में है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *