Google Analytics Meta Pixel शिवराज के पास पांच हजार की रिवॉल्वर, 40 लाख का सोना, ज्यादा दौलतमंद हैं उनकी पत्नी - Ekhabri.com

शिवराज के पास पांच हजार की रिवॉल्वर, 40 लाख का सोना, ज्यादा दौलतमंद हैं उनकी पत्नी

भोपाल-मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सोमवार को नामांकन करने की आखिरी दिन रहा। इस दिन कई बड़े चेहरों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इन चेहरों में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शुमार हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी परंपरागत विधानसभा सीट बुधनी से पर्चा भरा है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह के नाम पर शिवराज से ज्यादा संपत्ति है। शिवराज के नाम 3.21 करोड़ रुपये जबकि साधना के नाम 5.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है। करोड़ों के मालिक मुख्यमंत्री के नाम पर कोई भी वाहन नहीं है जबकि उनकी पत्नी के नाम एक एम्बेस्डर कार है।64 वर्षीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शपथ पात्र में कुल 8.62 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। 2018 के चुनाव में उन्होंने कुल 7.66 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। इस तरह से बीते पांच साल में उनकी संपत्ति में करीब एक करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दस साल पहले यानी 2013 में मुख्यमंत्री के पास कुल 6.27 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। कमाई की बात करें तो 2018-19 में मुख्यमंत्री की कुल कमाई 29.28 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में भारी बढ़ोतरी हुई। 2019-20 में ये बढ़कर 52.72 लाख रुपये हो गई। 2020-21 में शिवराज सिंह की कमाई में मामूली इजाफा हुआ और ये 53.25 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2021-22 में मुख्यमंत्री की कमाई में भारी कमी हुई और ये घटकर 34.7 लाख रुपये हो गई। 2022-23 में इसमें फिर कमी हुई और ये 32.63 लाख रुपये ही रह गई।

मुख्यमंत्री की पत्नी की आय शिवराज से ज्यादा 
शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह की कमाई 2018-19 में 30.13 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष 2019-20 में उनकी कमाई बढ़ी और यह 43.39 लाख रुपये हो गई। हलफनामे के अनुसार, 2020-21 में साधना को 46.37 लाख रुपये की कमाई हुई। वहीं, 2021-22 में मुख्यमंत्री की पत्नी की कमाई में उछाल आया और ये 68.45 लाख रुपये हो गई। 2022-23 में साधना को थोड़ा नुकसान हुआ और यह 46.08 लाख रुपये ही रही। शपथ पत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि इस समय उनके पास 1.1 लाख रुपये नकदी के रूप में हैं। उनकी पत्नी के पास 1.15 लाख रुपये नकद हैं। शिवराज सिंह के बैंक खाता एसबीआई विदिशा में 54.63 लाख रुपये, जिला सहकारी बैंक विदिशा में 4.79 लाख रुपये और एसबीआई वल्लभनगर भोपाल में 33.35 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री के नाम पर 30 हजार रुपये की एक बीमा है। वहीं, साधना सिंह के एसबीआई विदिशा बैंक खाता में 15.84 लाख रुपये जमा हैं। उनके जुमेराती (भोपाल) बैंक खाता में 4.48 लाख रुपये हैं। आईसीआईसीआई बैन जोन-1 (एमपी नगर, भोपाल) बैंक खाता में साधना ने 50 लाख रुपये सावधि जमा हैं जबकि इसी बैंक शाखा में 1.5 लाख रुपये बचत खाते में जमा हैं। इसके अलावा साधना के सालाना 18 हजार रुपये बीमा की प्रीमियम जमा की हुई है।
1.53 लाख रुपये की एक कार पत्नी के नाम 
हलफनामे के मुताबिक खुद मुख्यमंत्री के नाम पर कोई वाहन या गाड़ी नहीं है। वहीं, उनकी पत्नी के नाम पर 2000 मॉडल वाली एक एम्बेस्डर कार है जिसकी कीमत 1.53 लाख रुपये बताई गई है।
600 ग्राम से अधिक के गहने 
मुख्यमंत्री अपने पास 6 लाख रुपये मूल्य का 96 ग्राम गहने रखे हुए हैं। वहीं, पत्नी साधना के पास 535 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 34 लाख रुपये है। मुख्यमंत्री अपने पास एक रिवॉल्वर भी रखते हैं जिसकी कीमत उन्होंने 5,500 रुपये बताई है। उनके पास 3.5 लाख रुपये कीमत का घरेलू सामान है। मुख्यमंत्री को 7.45 लाख रुपये आयकर रिफंड मिला है। हलफनामे के अनुसार, साधना सिंह ने एडवांस सर्वधर्म के प्लाट के लिए 41,100 रुपये दिए हैं। इस तरह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास कुल 2.2 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें से खुद सीएम के नाम 1.11 करोड़ रुपये जबकि पत्नी साधना के नाम 1.09 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
विदिशा से लेकर भोपाल तक में जमीन और घर
मुख्यमंत्री के नाम पर विदिशा में एक जबकि उनके पैतृक गांव जैत में दो मकान हैं। वहीं, उनकी पत्नी भोपाल की अरेरा कालोनी में बने तीन आवासीय खंडों की एक तिहाई की संयुक्त हिस्सेदार हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के पास चार जगह खेती की जमीन है जबकि साधना सिंह के नाम दो भूखंड हैं। एक भू खंड शिवराज सिंह को विरासत में मिला है। शिवराज सिंह ने 6.42 करोड़ रुपये की खेत, मकान जैसी अचल संपत्ति अपने शपथ पत्र में बताई है। शिवराज सिंह मुख्यमंत्री के रूप में वेतन, किसानी और उद्यानिकी से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। वहीं, पत्नी साधना सिंह को किसानी, उद्यानिकी और किराये से कमाई होती है। शिवराज सिंह ने हमीदिया कॉलेज (भोपाल विश्वविद्यालय) से 1982-83 में एमए (दर्शनशास्त्र) किया है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *