रायपुर। आंजनेय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और प्रेस क्लब रायपुर द्वारा “पत्रकारिता और समकालीन मुद्दे” विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार की शुरुआत की गई। उद्घाटन सत्र में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता आज नैतिक मूल्यों के संकट से गुजर रही है, लेकिन इसके मूल सिद्धांतों को बनाए रखना आवश्यक है।
वेबिनार के पहले तकनीकी सत्र में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. साकेत कुमार ने “डायवर्सिटी एंड रिप्रेजेंटेशन इन मीडिया” पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि मीडिया में विविधता का सही प्रतिनिधित्व आवश्यक है, हालांकि मुख्यधारा के मीडिया में हाशिए पर पड़े समूहों का प्रतिनिधित्व सीमित है।
तीसरे सत्र में, सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के सुधीर कुमार ने मीडिया पूर्वाग्रह पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने नवागंतुक पत्रकारों को सलाह दी कि वे पत्रकारिता की जटिलता को समझें और त्वरित परिणामों की अपेक्षा न करें।
वेबिनार में प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय के डायरेक्टर जनरल, डॉ. बी. सी. जैन ने वेबिनार की सफलता की शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ. टी. रामाराव ने कहा कि इस वेबिनार से सार्थक संवाद स्थापित होगा जो पत्रकारिता के छात्रों की समझ में सहायक होगा।
वेबिनार के संयोजक विनोद सावंत ने बताया कि इस कार्यक्रम में “समाचार में गलत जानकारी और भ्रामक सूचना” और “पत्रकारिता का भविष्य: एआई और मीडिया” जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे।
इस अवसर पर डॉ. रूपाली चौधरी, प्रोफेसर भगावन तिवारी, शिक्षकगण और देश के 60 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन भाग लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...