प्रयागराज में महाकुंभ के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उड़ रही है। देश के कोने-कोने से लोग महाकुंभ में पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए बीते कई दिनों से शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। अब इसका असर भी दिखाई देने लगा है। शहर में अब जरुरी सामान की कमी हो रही है। पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने-पीने के सामने व अन्य खाद्य पदार्थों की सप्लाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में तमाम जरूरी सामान के साथ खाद्य पदार्थों की भी कमी हो सकती है।
प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इस वजह से जिले की सीमा पर ही भारी मालवाहक वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई हैं। कई टैंकर रास्ते में जाम में फंस गए हैं। ये वाहन शहर तक सामानों को नहीं पहुंचा पा रहे हैं। आलम ये है कि अब शहर में पेट्रोल डीजल की कमी हो रही है। कई पेट्रोल पंप खाली हो गए हैं तो वहीं लोगों को पेट्रोल पंप से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के लिए परेशानियां और बढ़ गई हैं। पेट्रोल-डीजल की कमी की वजह से उनके वाहन ठप हो गए हैं, जिसके चलते उन्हें आने-जाने में भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पप मालिकों का कहना है कि टैंकर रास्ते में जाम में फंसे होने की वजह से यहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। परेशानी सिर्फ पेट्रोल और डीजल तक ही सीमित नहीं है। अब कच्चे माल की कमी भी हो रही है।
प्रयागराज स्थित नैनी औद्योगिक क्षेत्र में मालवाहक वाहनों के नहीं आने से उद्योगों में कच्चा माल नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे उद्यमियों में निराश देखने को मिल रही है। उन्होंने इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस और तमाम बड़े अधिकारियों से भी गुहार लगाई है कि इस समस्या से किसी तरह निजात दिलाई जाए ताकि उनकी मालवाहक गाड़ियां उद्योगों तक आ सकें और उन्हें कच्चा माल मिल सके।
महाकुंभ में उमड़ने वाली भीड़ के साथ अब खाद्यान्न संकट भी गहराता जा रहा है। श्रद्धालुओं के आने से जहां होटल, खाने-पीने की दुकानों पर सामान की मांग में तेजी आई है तो वहीं इन सामानों का आपूर्ति नहीं हो पाने की वजह से अब जरूरी सामान भी नहीं मिल पा रहा है। मालवाहक वाहनों की नो एंट्री से शहर में खाद्यान्न संकट गहरा सकता है। व्यापारियों का कहना है कि उनके आटा, चावल, चीनी से लदे ट्रक खड़े हैं, जिससे ये सामान भी शहरवासियों को नहीं मिल पा रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...