लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सांसद शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हुए।
बैठक में शामिल ज्यादातर सांसदों ने राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग की। बता दें कि इस बार कांग्रेस लोकसभा चुनाव में 99 सीटें जीतकर बीजेपी के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
ऐसे में कांग्रेस नेता को आधिकारिक तौर पर नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिल जाएगा। नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए सबसे बड़े विपक्षी दल के पास कम से कम कुल सीटों की संख्या की दस प्रतिशत यानी 55 सीटें होनी चाहिए। ऐसे में इस पद के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है।
ऐसे में पार्टी के अंदर से भी आवाज उठने लगी है कि राहुल गांधी ही नेता प्रतिपक्ष की कमान संभालें।
बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी शामिल नेताओं ने राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी चुनाव परिणाम आने के बाद ही कह चुके हैं कि हम चाहते हैं राहुल गांधी सदन में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाएं। इसके बाद शनिवार को सीडब्ल्यूसी की बैठक भी यही मांग उठी। कांग्रेस सांसद डीन कुरियाकोस ने भी उम्मीद जताई कि राहुल गांधी ही इस बार नेता प्रतिपक्ष बनेंगे।
कांग्रेस सांसद डीन कुरियाकोस ने कहा, संसदीय दल आज एक नेता प्रतिपक्ष का चयन करेगा। हमें उम्मीद है कि राहुल गांधी संसदीय दल के नेता बनें। उन्होंने कहा कि, हमारे पास अब अच्छी संख्या है। हम एक अच्छा विपक्ष बनाएंगे। हम भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे। भाजपा के खिलाफ जनादेश है, यह बिल्कुल सच है। भारत नरेंद्र मोदी के खिलाफ है। देखते हैं क्या होता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...