देश में प्रशिक्षित डाक्टरों की कमी की समस्या जल्द दूर होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शिक्षा के क्षेत्र में मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों का ब्योरा पेश करते हुए कहा कि इस दौरान मेडिकल की पीजी की सीटों में 105 प्रतिशत और एमबीबीएस की सीटों में 87 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सरकारी मेडिकल कालेजों की संख्या भी लगभग दोगुनी हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए गए। भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुके मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया को भंग किया गया। नेशनल मेडिकल कमीशन बनाकर मेडिकल शिक्षा को पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त किया गया। इसके साथ ही इस दौरान बड़े पैमाने पर नए मेडिकल कालेज भी खोले गए।
स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, 2014 में देश में कुल 387 मेडिकल कालेज थे, जिनकी संख्या अब 648 हो गई है। इनमें सबसे अधिक बढ़ोतरी सरकारी मेडिकल कालेजों में हुई है। 2014 के मुकाबले सरकारी मेडिकल कालेजों की संख्या 96 प्रतिशत और निजी मेडिकल कालेजों की संख्या 42 प्रतिशत बढ़ी है।
कालेजों के साथ-साथ पिछले आठ वर्षों में मेडिकल सीटों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। 2014 में मेडिकल पीजी की सीटें 31,185 थीं, जो 2022 में 105 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 63,842 हो गईं। इस दौरान एमबीबीएस की सीटें भी 51,348 से बढ़कर 96,077 पहुंच गईं। मेडिकल शिक्षा की तर्ज पर डेंटल और नर्सिंग शिक्षा में भी सुधार किया जा रहा है।
लड़कियों के पढ़ाई छोड़ने की दर में कमी आई
मांडविया ने कहा कि स्कूलों में बड़े पैमाने पर शौचालय के निर्माण से लड़कियों के बीच में पढ़ाई छोड़ने की दर भी कम हो रही है। मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान की वजह से लड़कियों को स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ रहा है। पूरे देश में स्कूलों में 4.5 लाख शौचालय बनाए गए हैं, जिसकी वजह से बीच में पढ़ाई छोड़ने वाली लड़कियों की संख्या 17 प्रतिशत से कम हो कर 13 प्रतिशत पर आ गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...