Google Analytics Meta Pixel संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस: दो शिक्षकों एक दिन का वेतन कटेगा - Ekhabri.com

संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस: दो शिक्षकों एक दिन का वेतन कटेगा

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने प्राथमिक शाला श्रीरामपुर को समय से पूर्व बंद पाए जाने पर संकुल समन्वयक  भारत भूषणकांत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ शाला में पदस्थ दोनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटे जाने की कार्रवाई की है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को श्रीरामपुर शाला में पदस्थ शिक्षकों को समय से पूर्व शाला बंद करने के मामले में कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री ध्रुव आज शालाओं में अध्ययन-अध्यापन और धान खरीदी की स्थिति का जायजा लेने के लिए आकस्मिक दौरे पर निकले थे। कलेक्टर अपने भ्रमण के दौरान अपरान्ह 3.10 बजे प्राथमिक शाला श्रीरामपुर पहुंचे तो स्कूल बंद पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई और जिला शिक्षा अधिकारी को संकुल समन्वयक सहित शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पूर्व कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र-घुटरा, कछौड़ एवं केल्हारी का मुआयना किया। इन तीनों केन्द्रों में धान खरीदी के लिए एक भी टोकन शेष नहीं रहने के कारण उन्होंने अपनी उपस्थिति में यहां धान खरीदी की क्लोजिंग कराई। इस दौरान उन्होंने किसानों से धान खरीदी और भुगतान के बारे में भी चर्चा की। शत्-प्रतिशत किसानों से धान खरीदी और त्वरित भुगतान के लिए सभी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। कलेक्टर श्री ध्रुव ने ग्राम पंचायत कछौड़ में आयुष्मान हेल्स एड वेल्नेस सेन्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद डॉ. शम्भू केशरवानी से स्वास्थ सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने इस दौरान प्राथमिक शाला कछौड़ एवं पूर्व माध्यमिक शाला कछौड़ प्रथामिक शाला रोझी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जाँच कर शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए और स्कूली बच्चों को चॉकलेट भी बांटे। कलेक्टर ने श्रीरामपुर के कृषक श्री जगत सिंह गोड़ के निवास पहुंचकर जल जीवन मिशन के तहत् निर्माणाधीन स्थल का जायजा लिया। गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 31 जनवरी तक कुल 13 हजार 737 किसानांे ने 7 लाख 7 हजार 935 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा है। जिसमें से 5 लाख 86 हजार 160 क्विंटल धान का परिवहन पंजीकृत 12 राईस मिलरों के द्वारा किया जा चुका है। वर्तमान में उपार्जन केन्द्रांे में 1 लाख 21 हजार 776 क्विंटल धान शेष है और उठाव का प्रतिशत 82.80 है। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी श्री संजय ठाकुर को शेष धान का तेजी से उठाव कराने के निर्देश दिए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...