भिलाई। दुर्ग में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय हुई मौत के मामले में प्रशासन ने कलेक्टर द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर कुल नौ स्वास्थ्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी संबंधित कर्मचारियों को दो दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। खबर है कि सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित दीपिका गाड़ा को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय दुर्ग में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत ठीक नहीं थी और आरोप है कि समय पर खून नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डा. मनोज दानी तथा एडीएम योगिता देवांगन ने घटना के बाद लगातार चार दिनों तक जिला चिकित्सालय में जांच की। इस दौरान उपचार संबंधी दस्तावेज, ड्यूटी रिकॉर्ड, रक्त उपलब्धता की स्थिति तथा संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की विस्तृत समीक्षा की गई। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी गई।
जांच रिपोर्ट में उपचार प्रक्रिया और रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था को लेकर कई बिंदुओं पर स्पष्टीकरण की आवश्यकता बताई गई है। इसी आधार पर संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों में सिविल सर्जन आशीष मिंज, शनि, तृप्ति, निखिल अग्रवाल, तीन स्टाफ नर्स तथा दो लैब टेक्निशियन सहित को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नोटिस में उनसे पूछा गया है कि मरीज के उपचार के दौरान उनकी क्या जिम्मेदारी, किन परिस्थितियों में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं हो सकीं। प्राप्त जवाबों का परीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कर्तव्य निर्वहन में कमी प्रमाणित होती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
इधर मृतका के स्वजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि यदि समय पर रक्त और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती तो युवती की जान बचाई जा सकती थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...