Google Analytics Meta Pixel धर्म की प्रेरणा और जीवन का सार है श्रीमद्भगवद्गीता- सीएम योगी आदित्यनाथ - Ekhabri.com

धर्म की प्रेरणा और जीवन का सार है श्रीमद्भगवद्गीता- सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोमती नगर के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित ‘दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव’ में कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और भगवान की दिव्य वाणी है। इसके 18 अध्यायों के 700 श्लोक हर सनातन धर्मावलंबी के लिए जीवन मंत्र हैं। गीता धर्म से शुरू होती है और धर्म पर ही समाप्त होती है, क्योंकि भारत ने धर्म को कर्तव्य से जोड़कर देखा है। सीएम ने श्लोक “धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे…” का उदाहरण देते हुए कहा कि दुनिया में कहीं युद्ध का मैदान भी धर्मक्षेत्र कहलाता हो, ऐसा शायद ही कहीं देखने को मिले, क्योंकि हमारे यहां हर कर्तव्य को पवित्र भाव से जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने कभी अपनी उपासना पद्धति को सर्वश्रेष्ठ बताने का दंभ नहीं किया। “वसुधैव कुटुम्बकम्” और “जियो और जीने दो” की प्रेरणा यहीं से निकली है। यही कारण है कि युद्ध का मैदान भी हमारे लिए धर्मक्षेत्र बना, क्योंकि वहां भी कर्तव्य के लिए लड़ाई हो रही थी। अंत में गीता का संदेश स्पष्ट है – “यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः, तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम” यानी जहां धर्म और कर्तव्य है, वहीं विजय निश्चित है। अधर्म की कभी जीत नहीं हो सकती।

सीएम योगी ने निष्काम कर्म की शिक्षा को आज के परिप्रेक्ष्य में सबसे प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने फल की चिंता किए बिना कर्म करने की प्रेरणा दी। “स्वधर्मे निधनं श्रेयः” का संदेश देते हुए कहा कि अपने कर्तव्य पर मर जाना भी श्रेयस्कर है, परंतु स्वार्थ के लिए कर्तव्य से भटकना पतन का कारण बनता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को निष्काम कर्म का जीवंत उदाहरण बताते हुए सीएम ने कहा कि संघ पिछले 100 वर्षों से बिना किसी लोभ-लालच के समाज सेवा कर रहा है। कोई विदेशी फंडिंग नहीं, सिर्फ समाज के सहयोग से खड़ा यह संगठन हर पीड़ित की मदद को अपना कर्तव्य मानता है, चाहे उसकी जाति, मत या भाषा कुछ भी हो।

मुख्यमंत्री ने स्वामी ज्ञानानंद महाराज के “जियो गीता” अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने गीता को आमजन की भाषा में श्रमिक, किसान, महिला, छात्र, सैनिक, चिकित्सक, वकील तक पहुंचाया है। गीता केवल जेल के कैदियों के लिए नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों के लिए दिव्य मंत्र है। इसे हर व्यक्ति को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महंत, गीता प्रेमी और आमजन मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान   Bilaspur News के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *