गाजियाबाद-दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दो युवकों ने एक कुत्ते को फांसी के फंदे से लटकाकर मार डाला। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को युवकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। घटना लोनी इलाके के पास ट्रॉनिका सिटी की बताई जा रही है।वायरल वीडियो 33 सेकेंड का है। क्लिप में दिख रहा है कि दो शख्स एक कुत्ते को जंजीर से बांधकर फांसी के फंदे पर लटका रहे हैं। इस बीच एक व्यक्ति आता है और दोनों युवकों से बात करता है। जब युवकों को लगता है कि कुत्ते का दम घुट गया है तो वह आराम से खड़े होकर बात करने लग जाते हैं। बीते एक दिन से वायरल हो रहा यह वीडियो लगभग तीन महीने पुराना है। यह मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस कुत्ते को फंदे पर लटकाया गया, उससे गांव के लोग परेशान थे। गांव के ही सुमित ने बताया कि कुत्ता बच्चों, बुजुर्गों सहित कई लोगों को काट चुका था। उसे कोई बीमारी हो गई थी, जिसके बाद वह पागल सा हो गया था। इसके बाद युवकों ने मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया था।
कुत्ता मालिक पर पशु क्रूरता एक्ट में केस दर्ज
गाजियाबाद के SP देहात ईरज राजा ने कहा, “ये थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र का वीडियो है। सोशल मीडिया के जरिए इसका संज्ञान लिया गया है। पड़ताल में वीडियो सही निकला, कुछ पुराना जरूर है। उसके मालिक ने बताया कि कुत्ता बीमार था, इसलिए ऐसा किया, लेकिन ये एक संगीन अपराध है, जिस तरह से बेजुबान जानवर को मारा गया है। कुत्ता मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...