पॉपुलर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। 46 साल के सिद्धांत को शुक्रवार को मुंबई के जिम में वर्कआउट के दौरान हार्टअटैक आया था।
सिद्धांत वर्कआउट करते हुए बेहोश हो गए थे। ट्रेनर और जिम में मौजूद लोगों ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने रिस्पॉन्स नहीं किया तो तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई थी।एंबुलेंस से सिद्धांत सूर्यवंशी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां 1 घंटे के इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें 12:31 पर मृत घोषित कर दिया। वे कुसुम, कसौटी जिंदगी की, कृष्णा-अर्जुन, जमीन से आसमान तक, क्या दिल में है, गृहस्थी जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार इन्हें जिद्दी दिल माने ना शो में देखा गया था।सिद्धांत की बॉडी फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल में रखी गई है। अस्पताल वालों ने ही ओशिवारा पुलिस स्टेशन में सिद्धांत के निधन की सूचना दी है। अस्पताल में पूछताछ के बाद पुलिस वन अबव जिम पहुंची जहां उन्हें हार्ट अटैक आया था। फिलहाल उनका ADR नहीं हुआ है। पुलिस ने लीगल प्रोसेस शुरू कर दी है।
12 नवंबर को होगा अंतिम संस्कार
सिद्धांत सूर्यवंशी का अंतिम संस्कार संभवतः 12 नवंबर को विले पार्ले में स्थित पवन हंस हैलिपैड के पास हिंदु श्मशान घाट में होगा। सिद्धांत सूर्यवंशी फिटनेस फ्रीक थे। वे रेगुलरली जिम जाया करते थे। वहीं, सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर कर फैंस को मोटिवेट करते रहते थे। शुक्रवार को इसी तरह जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसने उनकी जान ले ली। द्धांत वीर सूर्यवंशी का जन्म 15 दिसंबर 1975 को मुबंई में हुआ था। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। सिद्धांत ने सीरियल ‘कुसुम’ से अपना टीवी डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कृष्णा अर्जुन’, ‘क्या दिल में है’ जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया। सिद्धांत को आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 5, 2026 /
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 5, 2026 /
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...