Google Analytics Meta Pixel सिद्धू ने सरेंडर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगा समय, यह दिया हवाला - Ekhabri.com

सिद्धू ने सरेंडर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगा समय, यह दिया हवाला

चंडीगढ़। नवजोत सिद्धू को रोड रेज मामले में एक वर्ष की सजा मिली है। 27 दिसंबर 1988 की शाम सिद्धू पार्किंग को विवाद के बाद बुजुर्ग गुरनाम सिंह को मुक्का मार दिया। पीडि़त को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। नवजोत सिंह सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट से समर्पण करने के लिए समय मांग लिया है। इसके बाद जस्टिस एएम खानविलकर ने आवेदन दाखिल करने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार, अगर चीफ जस्टिस विशेष पीठ का गठन करते हैं तो आज ही इस मामले में सुनवाई हो सकती है। सिद्धू के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने मुवक्किल के आत्मसमर्पण के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। सुप्रीम कोर्ट ने सिंघवी को एक उचित आवेदन पेश करने और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बेंच के समक्ष इसका उल्लेख करने के लिए कहा।
क्या था मामला
27 दिसंबर 1988 की शाम सिद्धू अपने दोस्त रुपिंदर सिंह संधू के साथ पटियाला के शेरवाले गेट की मार्केट में पहुंचे थे। मार्केट में पार्किंग को लेकर उनकी 65 साल के बुजुर्ग गुरनाम सिंह से कहासुनी हो गई। बात हाथापाई तक जा पहुंची। इस दौरान सिद्धू ने गुरनाम सिंह को मुक्का मार दिया। पीडि़त को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में सिद्धू को मात्र एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद पीडि़त पक्ष ने इस पर पुनर्विचार याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश को 15 मई 2018 को दरकिनार कर दिया था जिसमें रोडरेज के मामले में सिद्धू को गैरइरादतन हत्या का दोषी ठहराते हुए तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को एक 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक को जानबूझकर चोट पहुंचाने का दोषी माना था लेकिन उन्हें जेल की सजा नहीं दी थी और 1000 रुपये का जुर्माना लगाया था। भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के तहत इस अपराध के लिए अधिकतम एक साल जेल की सजा या 1000 रुपये जुर्माने या दोनों का प्रावधान है।
हाथ भी अपने आप में एक हथियार: कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, हाथ भी अपने आप में एक हथियार हो सकता है, अगर एक बॉक्सर, पहलवान, क्रिकेटर या बेहद तंदुरुस्त व्यक्ति पूरे झटके से इसका इस्तेमाल करे। ऐसे में केवल जुर्माना लगाकर सिद्धू को छोड़ देना ठीक नहीं है। हालांकि पीठ ने पीडि़त पक्ष के वकील सिद्धार्थ लूथरा की सिद्धू को गैर इरादतन हत्या के तहत दोषी ठहराने की दलील को खारिज कर दिया। पीठ ने सिद्धू को धारा-323 (गंभीर चोट पहुंचाने) का ही दोषी माना और इस अपराध के तहत दी जाने वाली अधिकतम एक वर्ष कैद की सजा सुनाई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री का बहनों से संवाद, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...

फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज, दर्शकों को है फिल्म का इंतजार

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *