सिंगर सोनू निगम और दिव्या कुमार खोसला के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल जारी रख रहे हैं. अभी हाल ही में दिव्या कुमार खोसला ने एक वीडियो के जरिए सोनू निगम पर कई तरह के आरोप लगाए थे. सिर्फ यही नहीं दिव्या ने अपने पति भूषण कुमार का भी बचाव किया था. लेकिन अब पहली बार सोनू निगम ने दिव्या की वीडियो पर रिएक्ट किया है.
अब सोनू निगम ने इस छोटे से रिएक्शन के जरिए कई लोगों का समर्थन हासिल कर लिया है. सोनू की इस पोस्ट पर जैसी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं, उसे देख ये साफ समझा जा सकता है कि ज्यादातर लोग अभी सोनू की ही तरफदारी कर रहे हैं. म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े सिंगर्स ने सोनू निगम को ही सही बताया है. वहीं दूसरी तरफ दिव्या कुमार खोसला को अपने वीडियो पर वो समर्थन हासिल नहीं हुआ जिसकी उन्हें उम्मीद थी. दिव्या को सोशल मीडिया पर ट्रोल जरूर किया गया. वहीं क्योंकि दिव्या ने वीडियो में भगवत गीता का सहारा लिया, इसलिए भी कई लोगों का उन पर गुस्सा फूटा.
ये है पूरा मामला
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में चल रहे नेपोटिज्म के विवाद को फिर से हवा दे दी है. सोनू निगम ने हाल ही में अपने वीडियो में बताया था कि कैसे पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री सिर्फ दो म्यूजिक कंपनियों के इशारे पर चलती है. म्यूजिक इंडस्ट्री में माफिया काम करते हैं. सोनू निगम ने अपने विचारों को रखते हुए कहा था कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी माफिया हैं, जो नए कलाकारों को आने ही नहीं दे रहा है.
सोनू ने भूषण कुमार पर म्यूजिक माफिया होने का आरोप लगाया था. खोसला ने पलटवार करते हुए हुए सोनू निगम को अहसान फरामोश बताया और याद दिलाया कि टी-सीरीज ने ही उन्हें ब्रेक दिया था. वहीं, दिव्या ने एक लंबा वीडियो जारी कर सोनू निगम को आड़े हाथों लिया.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...