रायपुर। नाराज होकर विधानसभा से निकल पड़े स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक बार फिर अपने निवास से निकलकर विधानसभा पहुँच गए हैं। यहां से रावण होते हुए उन्होंने मिडिया से बातचीत में कहा की उन्हें दो केंद्रीय मंत्रियों का फोन आया था, जिसके बाद वे विधानसभा जा रहे हैं।
विधानसभा में पहुँचते ही टीएस सिंहदेव सीधे मुख्यमंत्री के कक्ष में चले गए। उनके साथ और भी मंत्री मौजूद थे। इससे पूर्व वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे ने मिडिया से कहा कि टीएस को कुछ ग़लतफ़हमी हो गई है, जिसे सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले का पटाक्षेप कर लिया जायेगा।










