Google Analytics Meta Pixel भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर देवर को मार डाला, 78 दिन तक सोशल मीडिया पर जिंदा रखा - Ekhabri.com

भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर देवर को मार डाला, 78 दिन तक सोशल मीडिया पर जिंदा रखा

नई दिल्ली-द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर इलाके में युवक रवि उर्फ सोनू (31) की अगवा करके हत्या मामले की गुत्थी को पुलिस ने 78 दिन बाद सुलझा लिया है। हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी भाभी ने अपने प्रेमी व उसके दोस्तों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने इस संबंध में भाभी और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को दबोच लिया है। इतना ही नहीं आरोपी इतने शातिर हैं कि 78 दिन तक सोशल मीडिया पर उसे जिंदा दिखाया। हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल ऑन रखा। आरोपी रवि को जिंदा दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर उसके पुराने वीडियो डालने लगे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान शिव एंक्लेव ढिचाऊ रोड, नजफगढ़ निवासी सीमा उर्फ रिंकू, इसका प्रेमी गांव जोंधी, झज्जर, हरियाणा निवासी नीरज सहरावत, शिव एंक्लेव, नजफगढ़ निवासी नीरज दहिया और गांव यूसुफपुर-ईसापुर, गाजियाबाद यूपी निवासी अनुभव मलिक के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, कारतूस, एक मारुति स्विफ्ट कार व तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि रवि की बहन ज्योति ने 24 मार्च को बाबा हरिदास नगर में अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ज्योति ने बताया कि उसका भाई पांच मार्च 2024 से गायब है। रवि अपने भाई दीपक और भाभी सीमा के साथ शिव एंक्लेव में रहता था और खेती करता था। ज्योति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के अलावा एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड के इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, थाना प्रभारी बलराम सिंह बेनीवाल समेत अन्यों की टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल के सीडीआर के अलावा टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की। जांच में पता चला कि रवि ने पांच मार्च की रात नीरज से बात की थी। तकनीकी जांच से पता चला कि आठ मार्च तक रवि के फोन की लोकेशन उसके घर के आसपास की ही थी। इसके बाद उसके मोबाइल की लोकेशन जनकपुरी की दिखने लगी। पुलिस ने रवि के परिजनों और जान पहचान वालों के नंबरों की जांच की। पता चला कि पांच मार्च को सीमा का फोन नीरज दहिया इस्तेमाल कर रहा था और उसकी लोकेशन गंग नहर, मोदीनगर के पास की थी। उस रास्ते के टोल प्लाजा के सीसीटीवी में सीमा की स्विफ्ट कार दिखी, जिसे नीरज सहरावत चला रहा था।

Read Also  ब्रेकिंग : कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भी दिया बयान

ऐसे खुला हत्या का राज
सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने पहले सीमा और नीरज सहरावत को हिरासत में लिया। इस बीच लगातार रवि का मोबाइल 19 मई तक ऑन रहा। शुरुआत में इन दोनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में पुलिस की सख्ती से वह टूट गए। इन लोगों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। सीमा ने बताया कि वह नीरज सहरावत से प्यार करती है और उसके साथ ही रहना चाहती है। उसका देवर इसका विरोध करता था। रवि ने कुछ दिनों पूर्व अपची एक प्रॉपर्टी को 18 लाख रुपये में बेचा था। इसमें से उसको हिस्सा नहीं दिया। कहने पर थोड़े बहुत पैसे दिए, लेकिन बाद में वह रुपये वापस मांगने लगा था। इसी बात को लेकर उसने अपने प्रेमी नीरज सहरावत के साथ उसकी हत्या की साजिश रची।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *