Google Analytics Meta Pixel पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड., चार दिन राहत नहीं - Ekhabri.com

पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड., चार दिन राहत नहीं

नई दिल्ली-पहाड़ों पर बर्फ का सूखा खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश से श्रीनगर तक अच्छी बर्फबारी से जहां सैलानियों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं स्थानीय लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश के मैदानी राज्यों में भी कभी धूप तो कभी कोहरे की आंखमिचौली के बीच बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से रुक-रुककर हल्की और तेज बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। शाम को नोएडा समेत एनसीआर में  ठीकठाक बारिश दर्ज की गई। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है। इससे आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। हिमाचल प्रदेश में चार राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 130 सड़कें और बिजली के 395 ट्रांसफार्मर ठप हो गए। बर्फबारी में फंसे 300 सैलानियों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। पहाड़ी प्रदेशों में चार फरवरी तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड व दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे और बारिश का ऑरेंज अलर्ट और जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, प. बंगाल के गंगा किनारे वाले इलाकों, ओडिशा व पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश व घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह दक्षिणी पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में ज्यादातर इलाकों में दृश्यता में कमी रही। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जम्मू-कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां के 40 दिन समाप्त होने के बाद बर्फबारी शुरू हुई है। पर्यटन स्थल पहलगाम, सोनमर्ग, गुलमर्ग में बर्फबारी हो रही है। अनंतनाग के कोकरनाग, हंदबाड़ा, गुरेज और बांदीपोरा में भी बर्फबारी हुई।

मैदानी इलाकों में दिखेगा असर
दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भारी बारिश के साथ ही जमकर हिमपात भी होगा। इसका प्रभाव हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी देखा जाएगा। इसके प्रभाव से ही बुधवार को दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम में यह बदलाव दो फरवरी तक जारी रहने की संभावना है।

कोहरे के कारण 331 उड़ानें प्रभावित, 11 रद्द
खराब मौसम के चलते सिर्फ दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 331 उड़ानों के आगमन प्रस्थान में 3-4 घंटे तक की देरी हुई। इनमें 260 से अधिक घरेलू उड़ानें शामिल थीं। 11 उड़ानों को रद्द भी करना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि घर से निकलने से पहले संबंधित एयरलाइंस से उड़ानों के बारे में ताजा जानकारी ले लें। उत्तर रेलवे ने बताया कि घने कोहरे के कारण रेल संचालन पर बहुत बुरा असर पड़ा है और दिल्ली आने वाली 70 ट्रेनें 13 घंटे तक की देरी से चलीं। इनमें भुवनेश्वर राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी, राजेंद्र नगर राजधानी, सियालदाह राजधानी शामिल हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *