लद्दाख। पूर्वी लद्दाख में LAC पर सैन्य विघटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 22 अक्तूबर को स्थानीय कमांडर स्तर की मीटिंग देपसांग और डेमचॉक में हुई, जिसके बाद दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गश्ती को लेकर बीते दिनों एक महत्वपूर्ण समझौता किया, जिसे विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने सीमा पर तनाव कम करने की दिशा में इसे बड़ी पहल बताया।डेमचॉक में भारतीय सैनिक चार्डिंग नाले के पश्चिम की ओर पीछे की ओर जा रहे हैं, जबकि चीनी सैनिक (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) चार्डिंग नाले के दूसरी तरफ यानी पूरब की ओर वापस जा रहे हैं. दोनों तरफ से करीब 10-12 अस्थायी संरचनाओं (टेंपरेरी स्ट्रक्चर) बनाए गए हैं और 12 से 12 टेंट लगाए गए हैं, जो हट रहे हैं. पूरी तरह से वापसी में समय लगेगा. अगर सब कुछ ठीक रहा तो 10 दिन के भीतर पेट्रोलिंग शुरू हो सकती है.










