Google Analytics Meta Pixel भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में छत्तीसगढ़ समेत छह राज्य लगा रहे अड़ंगा - Ekhabri.com

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में छत्तीसगढ़ समेत छह राज्य लगा रहे अड़ंगा

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में कई राज्य अड़ंगा लगा रहे हैं, इससे जांच सिरे नहीं चढ़ पा रही है।  छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, बंगाल, पंजाब, राजस्थान और झारखंड में 221 मामले लंबित हैं। इन राज्यों के सामान्य सहमति वापस लेने के कारण सीबीआइ 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार के मामलों की जांच शुरू नहीं कर पा रही है। सबसे अधिक 29 हजार करोड़ के मामले अकेले महाराष्ट्र के हैं। महाराष्ट्र को छोड़कर सभी पांच राज्यों में विपक्षी दलों का शासन है। महाराष्ट्र में भी, इस साल जून तक विपक्षी सरकार थी। अब वहां भाजपा गठबंधन की सरकार है।
केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में भाजपा सदस्य सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि राज्य सरकार की सहमति के अभाव में सीबीआइ द्वारा जांच के लिए लंबित मामलों की कुल संख्या इस वर्ष 30 जून तक 221 है। इनमें 40 मामले एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। 48 मामले ऐसे हैं जो छह महीने से एक वर्ष के बीच की अवधि के हैं। इसके अलावा 133 मामले छह महीने से कम समय से लंबित हैं। इन मामलों में शामिल कुल राशि 30,912 करोड़ रुपये है।
महाराष्ट्र में कुल 168 मामले लंबित हैं। इनमें से 39 एक वर्ष से अधिक, 38 छह माह से एक वर्ष और 91 छह माह से कम समय से लंबित हैं। बंगाल में 27 लंबित मामले हैं। इनमें से एक मामला एक वर्ष से लंबित है। एक मामला छह महीने से एक वर्ष के बीच का है जबकि 25 केस छह महीने से कम समय से लंबित हैं। महाराष्ट्र और बंगाल में लंबित मामलों में शामिल राशि क्रमश: 29,040 करोड़ और 1,194 करोड़ रुपये है। पंजाब, राजस्थान, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कुल मिलाकर 26 मामले लंबित हैं, जिनमें कुल राशि678 करोड़ रुपये है।
सरकार ने पिछले पांच सालों में विज्ञापनों पर 3,339.49 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रिंट मीडिया में विज्ञापन पर सरकार ने 2017-18 से लेकर इस वर्ष 12 जुलाई तक 1756. 48 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस अवधि में इलेक्ट्रोनिक मीडिया को 1583 करोड़ के विज्ञापन दिए गए।
प्रसार भारती के शीर्ष पदों पर रिक्तियों का कारण उपयुक्त अभ्यर्थियों का नहीं मिलना है। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि प्रसार भारती के सीईओ प्रसार भारती (भारतीय प्रसारण निगम) अधिनियम, 1990 की धारा-आठ के तहत बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी तृण्ामूल कांग्रेस के सदस्य जवाहर सरकार के उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने जानना चाहा था कि डेढ़ साल से अध्यक्ष का पद खाली क्यों है?
कानून मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि केंद्रीय कानूनों और संवैधानिक संशोधन अधिनियमों को चुनौती देने वाले 35 मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। इनमें तत्काल तीन तलाक की प्रथा को दंडित करने वाले कानून से जुड़ा मामला भी शामिल है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

Read Also  ग्रामोद्योग में मनिंदर की वापसी, चुरेंद्र को राहत - माहवार बने दुर्ग संभागायुक्त और कौन बनेगा ऊर्जा सचिव -MD वितरण कंपनी का ?


 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...