बुजुर्गों को व्यस्त रखने के लिए छोटे समूह बनाए जाएंगे

मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश
विश्व बुजुर्ग दुर्व्यहार जागरूकता दिवस 2022
रायपुर। विश्व बुजुर्ग दुर्व्यहार जागरूकता दिवस के अवसर पर समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में रायपुर सहित देश भर के 22 शहरों में सर्वेक्षण पर आधारित राष्ट्रीय सर्वे रिपोर्ट का विमोचन किया। हेल्प एज इंडिया की इस रिपोर्ट अपूर्णता का संभरण- बुजुर्गों की आवश्यकताओं को समझना (ब्रिज द गैप-अंडरस्टैंडिंग एल्डर नीड्स) में बुजुर्गों के आय, रोजगार, स्वास्थ्य, सुरक्षा, उनके सामाजिक व डिजिटल समावेशन और उनसे दुर्व्यव्हार पर अध्ययन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग और हेल्प एज इण्डिया द्वारा किया गया। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति बुजुर्गों के सम्मान की रही है। बुजुर्ग समाज के धरोहर हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुजुर्गों की हर संभव सहायता के लिए कृत संकल्पित हैं। समाज कल्याण विभाग बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोगों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कार्यक्रम में आए सुझावों पर तुरंत सहमति देते हुए अधिकारियों को बुजुर्गों को व्यस्त रखने के लिए छोटे-छोटे समूह की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बुजुर्गों के मार्गदर्शन के लिए विशेषज्ञों के अनुभव का लाभ भी लेने के लिए कहा। ऐसे बुजुर्ग जो अकेले हों, या जिनके बच्चे बाहर काम करते हों उनके रहवास के लिए रायपुर में जमीन दिलाने की पहल करने का भी आश्वासन श्रीमती भेंड़िया ने दिया।
सर्वे रिपोर्ट का विमोचन
श्रीमती भेंड़िया ने बुजुर्गां से बातचीत करते हुए उन्हें बताया कि राज्य सरकार ने राजीव गांधी युवा मितान योजना का संचालन शुरू किया है। इसमें गांवों के 10 युवाओं को शामिल कर मितान क्लब संचालित होगा। ये युवा हर वर्ग की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में आज भी आपसी मेलजोल की परंपरा बची हुई है,लेकिन शहरों में लोग स्वयं में सीमित हो गए हैं। अकेलेपन को दूर करने के लिए बुजुर्गा मित्र बनाएं और सत्संग, योग, व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन जारी की गई है उसकी मदद लें। छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों की मदद के लिए कई संस्थाएं काम कर रही हैं। विशेषज्ञों और बुजुर्गों के सुझावों के अनुसार वरिष्ठजन की सहायता के लिए और पहल की जाएगी।
इसलिए मनाया जाता है विश्व बुजुर्ग दुर्व्यहार जागरूकता दिवस
समाज कल्याण विभाग के संचालक श्री पी.दयानंद ने बताया कि बुजुर्गों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार एवं परेशानियों के विरुद्ध आवाज उठाने और जागरूकता के लिए 15 जून को संयुक्त राष्ट्र के आह्वान पर विश्व बुजुर्ग दुर्व्यहार जागरूकता दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दुनियाभर में लगभग हर 6 लोगों में से 1 बुजुर्ग दुर्व्यवहार का शिकार है। समाज को बुजुर्गों के प्रति भावनात्मक और मानसिक ठेस पर संवेदनशील होने की जरूरत है। यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ में 24 जिलों में संचालित 31 वृद्धाश्रमों में से अधिकांश में क्षमता के बराबर भी वृद्धजन नहीं हैं। इस साल जागरूकता दिवस की थीम सभी उम्र के लिए डिजिटल इक्विटी रखी गई है। बड़ी संख्या में बुजुर्ग साइबर क्राइम के शिकार होते हैं। इसके लिए उनमें जानकारी और जागरूकता लाने की जरूरत है।
वर्तमान जनसंख्या में 10 प्रतिशत बुजुर्ग हैं
हेल्प एज इंडिया के राज्य प्रमुख श्री शुभंकर विश्वास ने बताया कि वर्तमान जनसंख्या में 10 प्रतिशत बुजुर्ग हैं। आने वाले समय यह यह संख्या बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगी। अनुमानित 28 लाख बुजुर्ग छत्तीसगढ़ में निवास करते हैं। सीनियर सिटिजन का स्व-सहायता समूह बनाकर उनकी मदद की जा सकती है। कार्यक्रम में बताया गया कि छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन नंबर 14567 संचालित किया जा रहा है। सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक बुजुर्ग कानूनी परामर्श, पेंशन योजनाओं की जानकारी सहित किसी भी प्रकार की प्रताड़ना और समस्या के लिए हेल्प लाइन की मदद ले सकते हैं। हेल्पलाइन काउंसलर श्री अमित भौमिक ने बताया कि पुलिस के सहयोग से 2013 से बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001801253 संचालित है, जिसमें वाट्सअप के माध्यम से भी मदद मांगी जा सकती है।
विशेषज्ञों द्वारा बुजुर्गों को स्वास्थ्य और डिजिटल जागरूकता बढ़ाने के लिए जानकारी भी दी
कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा बुजुर्गों को स्वास्थ्य और डिजिटल जागरूकता बढ़ाने के लिए जानकारी भी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जे. एस. उरकरकर ने बुजुर्गों को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में बताया और मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अरविंद नेरल ने एजिंग को आगे बढ़ाने सहित स्वस्थ रहने के नुस्खे बताए। उन्होंने बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए व्यस्तता, सामाजिक मेल-जोल और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम और उचित खान-पान को जरूरी बताया। उन्होंने बुजुर्गों की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए हॉस्पिटल में जीरियाट्रिक वार्ड और उसके विशषज्ञों की व्यवस्था करने पर बल दिया। उन्होंने पेड ओल्ड एज होम्स, मल्टी सर्विस सेंटर, हेल्थ विजिटर, सीनियर सिटिजन एडॉप्शन जैसी पहल के सुझाव भी समाज कल्याण विभाग के सामने रखे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *