Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना से लौटी मासूम दिशान के चेहरे पर मुस्कान - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना से लौटी मासूम दिशान के चेहरे पर मुस्कान

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना से दिशान को थैलेसीमिया मेजर के ईलाज हेतु मिली 18 लाख की सहायता राशि

कोण्डागांव-केशकाल में रहने वाले कबाड़ व्यवसायी इमरान आडवाणी के घर जब नन्हे दिशान ने जन्म लिया तो चारों ओर खुशियां फैल गयी। दिशान दिन ब दिन बढ़ता जा रहा था जिसे देख सारा परिवार खुश था परंतु जब दिशान चार माह का हुआ अचानक उसकी तबियत खराब हो गयी एवं लगातार ईलाज के बाद भी कोई सुधार न होता देख परिजनों ने रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में दिशान को भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच के पश्चात बताया कि दिशान को थैलेसीमिया मेजर नामक गंभीर आनुवांशिक बीमारी है। जिसमें व्यक्ति के शरीर में लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण करने वाले हिमोग्लोबिन प्रोटीन की कमी हो जाती है और शरीर में सही मात्रा में स्वस्थ रक्त नहीं बन पाता। खून की कमी के कारण दिशान का शरीर लगातार कमजोर होता जा रहा था और उसे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी।
ऐसे में दिशान को समय समय पर बाहर से ही खून चढ़ाया जाने लगा जिससे उसे तात्कालिक आराम तो प्राप्त होता पर बीमारी का पूर्ण ईलाज नहीं हो पा रहा था क्योंकि दिशान का बोनमैरो उनके परिवार के किसी भी सदस्य के साथ पूरी तरह से नहीं मिल पा रहा था। इस दौरान रायपुर स्थित कॉन्स फाउंडेशन से लगभग 10 साल तक बच्चे को बाहर से ही रक्त चढ़ाया जा रहा था साथ ही देशी दवाइयों से बच्चे का ईलाज चलता रहा परंतु उसको इससे कोई राहत प्राप्त नहीं हुआ।ऐसे में अगस्त 2021 में जब बैंगलोर के थैलेसीमिया मेजर बीमारी से एक स्पेशलिस्ट डॉक्टर द्वारा रायपुर में लगाये गये कैम्प में दिशान की जांच करवाने पर पता चला की दिशान का बोनमैरो उनके पिता से लगभग 70 प्रतिशत मिल रहा है और अब दिशान का ईलाज संभव है परंतु अभी भी इलाज के लिए लगभग 40 लाख रुपए लगने वाले थे। ईलाज में बहुत अधिक खर्च होने की बात जानकर परिजनों ने दिशान को बचा पाने की अपनी उम्मीद भी खो दी थी। ऐसी निराशा की घड़ी में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना दिशान के जीवन में आशा की एक किरण बन कर सामने आई। जब उनके पिता को पता चला की छत्तीसगढ़ सरकार  गंभीर बीमारियों के ईलाज के लिए जरूरतमंद लोगों को 20 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है उन्होंने नवंबर 2021 को इसके लिए मुख्यमंत्री आवास में आवेदन दिया और आवेदन के 15 दिन के भीतर ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय कार्यवाही पूर्ण कर 18 लाख पिता के खाते में अंतरित कर दिये गये।            राशि प्राप्त होते ही दिशान के पिता उसे लेकर बैंगलोर पहुंचे। जहां प्रारंभिक जांच के उपरांत दिसम्बर 2021 को बैंगलोर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज प्रारंभ हुआ। अभी भी इलाज के लिए अतिरिक्त रूपयों की आवश्यकता थी ऐसे में प्रधानमंत्री राहत कोष से भी उन्हें ईलाज के लिए 3 लाख रुपए आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। जिससे परिजनों की चिन्ता कुछ कम हुई। फिर बचे पैसों का इंतेजाम कर पिता के बोनमैरो से दिशान का बोनमैरो ट्रांसप्लांट करने का काम प्रारंभ हुआ। 6 माह के लम्बे चले उपचार के उपरांत दिशान ने अंततः 10 वर्षों बाद थैलेसीमिया मेजर जैसी गम्भीर आनुवांशिक बीमारी को हरा दिया और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है। दिशान के स्वस्थ होने पर उनके परिजन बहुत ही खुश हैं। मासूम दिशान के चेहरे की मुस्कान अब लौट आयी है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ईलाज के लिए मिली आर्थिक सहायता के लिए दिशान एवं उसके परिजनों ने भावुक होते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना नहीं होती तो आज शायद दिशान का ईलाज संभव नहीं हो पाता इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सहृदय आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।गौरतलब है कि 1 जनवरी 2020 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंभ की गयी थी। जिसके तहत गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को आर्थिक समस्या से बचा कर उनको बेहतर उपचार के लिए 20 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे अब तक जिले के 08 लोगों को गंभीर बीमारियों के ईलाज हेतु आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *