रायपुर, 31 अगस्त 2024 – बस्तर की अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, और ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अब ‘‘द बस्तर मड़ई’’ का प्रमोशन करेंगे। शुक्रवार को आसना स्थित बादल अकादमी में बस्तर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इनफ्लुएंसरों से बातचीत की और ‘‘द बस्तर मड़ई’’ कॉन्सेप्ट के जरिए बस्तर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने में सहयोग की अपील की।
जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘‘द बस्तर मड़ई’’ कॉन्सेप्ट को तैयार किया गया है, जिसमें बस्तर के प्रमुख स्थलों को दर्शाने वाला टूरिस्ट सर्किट मैप और थीम म्यूजिक भी शामिल है।
इस अवसर पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बताया कि ‘‘द बस्तर मड़ई’’ कॉन्सेप्ट के तहत पर्यटकों को बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थल, एडवेंचर स्पॉट, और सांस्कृतिक धरोहरों का अनुभव कराने का प्रयास किया जा रहा है। बस्तर टूरिस्ट सर्किट मैप में 42 प्रमुख स्थलों को चार रंगों के कोड में दर्शाया गया है, जो जल, जंगल, गुफा, और आदिवासी संस्कृति से संबंधित हैं। पहले जहां पर्यटक केवल दशहरा, चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, और कुटुमसर गुफा तक सीमित रहते थे, वहीं अब बस्तर की अन्य खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत को भी उजागर किया जाएगा।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों को धुरवा तुवाल से सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने बताया कि धुरवा जनजाति में यह अंग वस्त्र मेहमानों को सम्मान स्वरूप भेंट किया जाता है। इस अवसर पर बस्तर की लोक संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें धुरवा और डंडारी लोक नृत्य तथा गोंडी लोकगीतों की प्रस्तुतियां शामिल थीं।
‘‘द बस्तर मड़ई’’ को एक सांस्कृतिक प्रदर्शनी के रूप में पेश किया गया है, जो बस्तर की परंपराओं और धरोहरों को आधुनिक तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास है। इसका उद्देश्य बस्तर की समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना और पर्यटन को बढ़ावा देना है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...