कांकेर। शहर में आज सुबह सवेरे क्षेत्र की जानी-मानी समाजसेवी संस्था जन सहयोग की ओर से शहर की सफ़ाई कर्मियों का सम्मान अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी द्वारा घर घर जाकर कचरा एकत्र करने वाली महिला सफ़ाई कर्मियों को श्रीफल तथा पवित्र गमछा प्रदान कर तथा उन सबको दंडवत प्रणाम कर सम्मानित किया। यह नज़ारा देखकर शहर के पुराने लोगों को वह ज़माना याद आ गया, जब छुआछूत के खिलाफ आंदोलन करते हुए कांकेर के स्वाधीनता सेनानी पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा, सूरजमल बाफना तथा अनेक गणमान्य नागरिकों ने गांधी उद्यान चौक में सार्वजनिक रूप से सफ़ाई मज़दूरों द्वारा चाय बनवाई और सभी उपस्थित सज्जनों द्वारा स्वीपर्स के हाथ से चाय पी कर कांकेर में छुआछूत का अंत करने का ऐलान कर दिया था। सब ने कहा कि जन सहयोग संस्था ने हमारे महान पूर्वजों द्वारा किए गए उसी कार्य को आगे बढ़ाया है। अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा कि हम सब ने इन सफाई कर्मियों का सम्मान करने का निश्चय इसलिए किया क्योंकि ये लोग हर दिन साफ़ -सफ़ाई कार्य में लगे रहते हैं और शहर को साफ़ सुथरा पवित्र बनाते हैं । इन्हीं के कारण हम कांकेरवासी हैजा, टाइफाइड आदि संक्रामक रोगों से बचते आ रहे हैं। इनका तो जितना सम्मान किया जाए कम ही है। इनका काम छोटा माना जाता है लेकिन सेहत के नज़रिए से बहुत बड़ा काम है। हमारे देश के कई भागों में हमेशा संक्रामक बीमारियां लगी रहती हैं, कारण पता लगाएं तो मालूम होता है कि उन स्थानों में साफ -सफ़ाई नहीं है और उन्हें सफाई मज़दूरों की सेवाएं भी प्राप्त नहीं है। इस मामले में कांकेरवासी सौभाग्यशाली हैं क्योंकि आप लोगों की सेवाएं हमें प्राप्त हैं । अत: मैंने यह छोटा सा कार्यक्रम बनाकर अपने कर्मवीर सफाई कर्मियों का स्वागत वंदन अभिनंदन किया है ताकि इनका उत्साहवर्धन हो और उनके अंदर कोई हीन भावना कभी ना आए और ये अपना पुण्य कार्य और भी लगन से करते रहें। आज के इस कार्यक्रम में जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा कांकेर जि़ला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र दवे वकील साहब, वरिष्ठ पत्रकार सीताराम शर्मा ,सुनील यादव, धर्मेंद्र प्रताप देव ,चरण यादव, दिनेश मोटवानी, प्रवीण गुप्ता, राजेश चौहान, समाजसेवी रमला शाह, अंजू नेगी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय थी। सफाई कर्मियों का सुबह सवेरे अभिनंदन किए जाने की ख़बर मिलते ही कांकेर वासियों को अत्यंत हर्ष की अनुभूति हुई और जन चर्चा में जनसहयोग संस्था की बहुत प्रशंसा की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...