Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से शुरू हुआ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल से शुरू हुआ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर सर्वेक्षण प्रगणक दलों को किया रवाना

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल 2023 से सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 शुरू गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज अपने राजधानी रायपुर के निवास कार्यालय परिसर से सर्वेक्षण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सर्वेक्षण का कार्य प्रदेशभर में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक चलेगा। राज्य के सभी जिलों में आज प्रगणक दलों ने मोबाइल लेकर घर-घर दस्तक दे रहें हैं। मोबाईल ऐप्लीकेशन के माध्यम से दलों ने सर्वेक्षण से संबंधित डाटा संग्रहण का कार्य शुरू कर दिया है। सर्वेक्षण के पहले दिन सभी जिलों के कलेक्टर ने प्रगणक दलों से चर्चा करते हुए सर्वेक्षण के संबंध में उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। सर्वे में कोई भी परिवार न छूटे और सभी इसमें शामिल हो सके, इसके लिए मकानों पर ऑयल पेंट से मोटे अक्षरों में लिखा जा रहा है ताकि यह जल्दी न मिटे। घर के सामने परिवार के मुखिया के साथ फोटो लेकर प्रपत्र के अलावा रजिस्टर में एंट्री की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने भी प्रगणक दलों के साथ मिलकर लोगों को सर्वे में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।
सर्वेक्षण के दौरान मकानों की नंबरिंग और पोर्टल में जानकारियों की ऑनलाइन और ऑफलाइन एंट्री के साथ ही दलों ने लोगों से परिवार के मुखिया की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, प्रधानमंत्री आवास, धान विक्रय का किसान पंजीयन क्रमांक, आधार नंबर, राशन कार्ड में परिवार की सूची, नरेगा जॉब कार्ड, परिवार की भूमि, परिवार की वार्षिक आय, सिंचाई साधन, वाहन एवं अन्य सामग्री, घर कच्चे या पक्के मकान, परिवार के कितने सदस्यों ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त किया, मोबाइल नंबर, उज्जवला गैस कनेक्शन की जानकारी ली। सर्वे के दौरान रोजगार जैसे- कृषि कार्य, स्वरोजगार, शासकीय नौकरी, निजी नौकरी, मजदूरी, बेरोजगारी की जानकारी लेकर मोबाईल ऐप्लीकेशन में एंट्री की गई।सर्वेक्षण का उद्देश्य विगत वर्षों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आंकलन कर प्राप्त डाटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और नई योजनाओं के निर्माण के लिए उपयोग किया जाना है। सर्वेक्षण से विभिन्न योजनाओं से वंचित हितग्राही भी अब नवीन सूची में शामिल हो पाएंगे और उन्हें पात्रता के अनुसार शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सकेगा।

मुंगेली कलेक्टर ने स्वयं दो ग्रामीणों की जानकारी पोर्टल में एंट्री की

मुंगेली जिले में कलेक्टर श्री राहुल देव ने विकासखंड मुंगेली के ग्राम चातरखार में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र का अवलोकन किया और स्वयं दो लोगो की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में पोर्टल के माध्यम से एंट्री किया। कलेक्टर ने प्रगणक दलों को सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण हेतु चाही गई सभी आवश्यक जानकारी प्रपत्र में त्रुटिरहित भरने के निर्देश दिए।

कांकेर जिले में कुल 454 ग्राम पंचायतों में 736 प्रगणक दल और 180 पर्यवेक्षक सर्वेक्षण कार्य मंे जुटे है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुमीत अग्रवाल ने जनपद पंचायत नरहरपुर के ग्राम पंचायत अमोड़ा के ग्राम कोर्राम पारा, ढोढरापहर और खदरवाही ग्राम में किए जा रहे सर्वेक्षण का निरीक्षण किया।

बलरामपुर जिले में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को त्रुटि रहित सर्वेक्षण करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंन बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम भनौरा, दहेजवार, जाबर, पचावल एवं महाराजगंज पहुंचकर सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के कार्यों का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने प्रगणक दलों से चर्चा की और सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र का अवलोकन किया।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने सारंगढ़ और बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत बुदेली और खिचरी में चले रहे सर्वेक्षण का अवलोकन किया। कलेक्टर ने सर्वे टीम में जुड़े कर्मचारियों को सर्वे ऐप के संचालन और ऑफलाइन जानकारी भरने के कार्यों की जानकारी ली।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में विधायक डॉ. के. के. ध्रुव ने ग्राम पंचायत कुम्हारी में सामाजिक-आर्थिक सर्वे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मरवाही श्री प्रताप सिंह मराबी, श्री मनोज गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक उपास्थित थे। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया की उपस्थिति में गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमरा में सरपंच श्रीमती गजभानु के घर से सर्वेक्षण कार्य शुरू हुआ।

कोरबा जिले में कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने एसडीएम और जनपद सीईओ के साथ जाकर स्वयं भी फील्ड में सर्वे कार्य को देखा और सर्वे कर रहे प्रगणकों को निर्देशित किया कि सर्वे में कोई भी परिवार छूटे न और सर्वे में सभी शामिल हो।

जशपुर जिले में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देश में प्रगणक दल जिले के सभी विकासखंड के गांव-गांव जाकर सर्वे कार्य कर रहा है। दल ने जशपुर विकासखंड के गम्हरिया, घोलेंगे बगीचा विकासखंड के बूढाडांड, मनोरा विकासखंड के करादरी, फरसाबहार विकासखंड के सहसपुर कांसाबेल विकासखंड के नरियरडांड एवं अन्य जगहों में सर्वे काय किया जा रहा है।

रायगढ़ जिले के 549 पंचायतों में सर्वेक्षण के लिए 944 प्रगणक दल का गठन किया गया है। कार्य की मॉनिटरिंग के लिए 124 सुपरवाइजर्स नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने सर्वेक्षण कार्य का जायजा लिया इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा भी साथ रहे।

जिला बलौदाबाजार में कलेक्टर रजत बंसल के दिशा-निर्देश में जिले के सभी विकासखंड के गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण टीम जाकर सर्वे कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सर्वेक्षण में शामिल होकर प्रशासन का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए वार्ड पंचों की जिम्मेदारी, मकानों का नंबरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री एवं मैनुअल एंट्री के बारे में आवश्यक निर्देश दिए है।

महासमुंद जिले में विधायक एवं संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर, विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, श्री किस्मत लाल नंद और बसना विधायक श्री देवेंद्र बहादुर सिंह ने अपने-अपने ग्रामीण क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण-2023 कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने सर्वेक्षण दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। महासमुंद के ग्राम खरोरा और पिथौरा के छर्राभाठा कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्री एस. आलोक सहित जनपद सीईओ और ग्रामीण जन उपस्थित थे। जिले के 551 ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण के लिए 135 सुपरवाईजर और 1476 प्रगणक काम में जुटे हैं।

सूरजपुर जिले में कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री लीना कोसम ने विकासखंड भैयाथान के ग्राम पंचायत खोपा, शिवप्रसादनगर तथा भवराही सहित जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में किये जा रहे सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। जिले में 110 सुपरवाइजर एवं 500 प्रगणक की ड्यूटी लगाई गई है।

कोरिया जिले में आज सोनहत दौरे पर निकले कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन एवं प्रशासनिक अमले के साथ सोनहत विकासखंड के सुदूर गांव गोयनी में सर्वे दल से मुलाकात कर सर्वेक्षण की जानकारी ली।

बालोद जिले में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने जिले के अलग-अलग विकासखण्डों के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर इस सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम दानीटोला, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम गैंजी एवं जाटादाह, बालोद विकासखण्ड के ग्राम जुंगेरा, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कोंगनी में निरीक्षण किया।

बिलासपुर जिले में कलेक्टर सौरभ कुमार ने मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम वेद परसदा व लावर का दौरा कर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को सर्वे टीमों द्वारा पूछे गए सवालों की सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। भावी विकास के कार्य और योजनाओं के निर्माण में सर्वे में एकत्र जानकारी का उपयोग किया जायेगा।
बेमेतरा जिले में कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने जिले के ग्राम अमोरा, बीजाभाट एवं जेवरी में किये जा रहे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। जिले में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के लिए चार जनपद पंचायतों के 429 ग्राम पंचायतों के 694 ग्रामों में 145 सुपरवाइजर, 1021 प्रगणक दल गठित किए गए हैं। जिसकी निरीक्षण समन्वय एवं पर्यवेक्षण हेतु कुल 22 जनपद स्तरीय पर्यवेक्षक एवं 49 संकुल समन्वयक नियुक्त किया गया है।

कवर्धा जिले में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। जिले के सभी 468 ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर दल द्वारा सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है।

धमतरी जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी विकासखंड के गांवों का निरीक्षण किया। जिले की 370 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 126 सुपरवाइजर और 1000 प्रगणक नियुक्त किए गए हैं।

राजनांदगांव जिले में कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने ग्राम तिलई, उपरवाह और गोपालपुर में किए जा रहे, सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 कार्य  का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगणक दलों से चर्चा की और सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्रों का अवलोकन किया तथा प्रगणकों को पूरी गंभीरता के साथ त्रुटिरहित सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।

दुर्ग जिले में दुर्ग, धमधा और पाटन अंतर्गत क्रमशः 65 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इस क्रम में दुर्ग, धमधा व पाटन जनपद में क्रमशः 186, 162 और 194 प्रगणक की नियुक्ति की गई है। ग्राम पंचायतवार 18 बिंदुओं पर ये प्रगणक सर्वे करेगें। सर्वेक्षण के संबंध में सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग जिला स्तर पर एवं प्रगणकों की ट्रेनिंग जनपद स्तर पर पूर्व में ही कराई जा चुकी है।

सक्ती जिले में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्रगणक दलों को त्रुटि रहित सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जिले में 84 सुपरवाईजर और 536 प्रगणक दलों की टीम गठित की गई है।

जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्रगणक दलों के सर्वेक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने दल से कहा कि सर्वेक्षण में कोई भी पात्र परिवार सर्वेक्षण से छूटने ना पाए।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी जिले में कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में जिले के सभी 185 ग्राम पंचायतों के लिए 29 सुपरवाइजर एवं 219 प्रगणक दलों का गठन किया गया है, जिसमें 438 सदस्य हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायतों के लिए दो सदस्य दल बनाए गए हैं। जिसमें एक महिला कर्मचारी भी शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *