Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना का किया प्रदेशव्यापी शुभारंभ - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना का किया प्रदेशव्यापी शुभारंभ

योजना को लेकर युवा उत्साहित: सपने पूरे करने में योजना होगी मददगार, पहले दिन शाम 5 बजे तक बेरोजगारी भत्ता पोर्टल पर
4269 युवाओं ने कराया पंजीयन   

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रारंभ की गई बेरोजगारी भत्ता योजना को लेकर प्रदेश के बेरोजगार युवा काफी उत्साहित हैं। इन युवाओं का कहना है कि राज्य शासन से हर माह मिलने वाली 2500 रूपए की मदद उनके केरियर बनाने की राह में आने वाली आर्थिक कठिनाईयों को हल करने में काफी हद तक मददगार होगी। बेरोजगारी भत्ता के पंजीयन के लिए 01 अप्रैल से पोर्टल भी प्रारंभ हो गया है। पहले दिन शाम को 5 बजे तक इस पोर्टल पर 4269 पंजीयन बेरोजगारी भत्ता के लिए प्राप्त हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ‘बेरोजगारी भत्ता योजना’ का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर चार पात्र बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने युवाओं के हित में बेरोजगारी भत्ता योजना लागू करने की विधानसभा सत्र में घोषणा की थी। आज नए वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन इस योजना को लागू किया जा रहा है, ताकि पात्र युवा इस योजना का लाभ ले सकें।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि 01 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ते के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह के किसी भी दिन बेरोजगारी भत्ते के लिए पंजीयन करने और पात्र होने पर 01 अप्रैल से ही बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश पाने वाले चारों हितग्राही अत्यंत प्रसन्न नजर आ रहे थे, इन चारों युवाओं ने आज ही बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया था और इन्हें नहीं पता था कि आज ही उनका आवेदन स्वीकृत भी हो जाएगा। इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब इन्हें पता चला कि खुद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इन्हें स्वीकृति आदेश प्रदान करेंगे। इन हितग्राहियों में से एक पूजा चंद्रवंशी रायपुर के गुढ़ियारी की रहने वाली हैं और बी.एड. की छात्रा हैं, शिक्षक बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए वह बेरोजगारी भत्ता योजना को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त एक वरदान के रूप में मानती हैं। फिजिकल एजुकेशन में अपना केरियर बनाने की इच्छुक मोवा रायपुर निवासी मुकेश्वरी का मानना है कि अब वह बेरोजगारी भत्ता से प्राप्त सहायता राशि से अपने डाइट का बंदोबस्त कर पायेंगी, जो अंततः उनके केरियर बनाने एवं सपने साकार करने में सहायक होगा। बीसीए की पढ़ाई कर रहे कुणाल साहू एवं ग्रेजुएशन पूरा कर चुके दीपक निषाद का मानना है कि बेरोजगारी भत्ता मिलने से वे अपने केरियर प्राप्ति की राह को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे ।

Read Also  सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में मिले सर्वोच्च प्राथमिकता: भूपेश बघेल

बेरोजगारी भत्ता पोर्टल सातों दिन 24 घंटे खुला रहेगा
बेरोजगारी भत्ते का पोर्टल https://berojgaribhatta.cg.nic.inआज 01 अप्रैल 2023 प्रातः से आवेदकों के लिए प्रारंभ हो गया है। आवेदकों द्वारा इस पोर्टल पर आज प्रातः से ही बड़ी संख्या में आवेदन किया जा रहा है। आवेदकों का कहना है कि पोर्टल अत्यंत ही आसान और यूजर फ्रेंडली है, जिसमें वे आवश्यक समस्त दस्तावेजों को भी अपलोड कर रहे हैं, इस कार्य में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। शासन ने प्रदेश के समस्त आवेदकों को यह भी सूचित किया है कि बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है और ना ही पोर्टल के खुलने या बंद होने का समय तय किया गया है, पोर्टल समस्त दिनों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा, आवेदक इस पोर्टल पर अपनी सुविधा अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं। पहले दिन शाम 5.00 बजे तक इस पोर्टल पर 4269 पंजीयन बेरोजगारी भत्ता हेतु प्राप्त हो चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

ब्रिटेन के पर्यटकों को भाया छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन और अपनापन

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *