Google Analytics Meta Pixel बनारस की नाबालिग को रायपुर में बेचा-पुलिस के पास आधी रात को भागकर पहुंची - Ekhabri.com

बनारस की नाबालिग को रायपुर में बेचा-पुलिस के पास आधी रात को भागकर पहुंची

रायपुर। पुलिस के पास आधी रात को भागकर पहुंची एक लड़की ने जो खुलासे किए हैं वो बेहद चौंकाने वाले हैं। 17 साल की नाबालिग ने बताया कि उसे यूपी से यहां लाकर बेच दिया गया। जिस औरत ने उसे खरीदा वो अब उससे देह व्यापार कराती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला रायपुर के राजेंद्र नगर थाना इलाके की हिमालियन हाइट्स कॉलोनी का है। पुलिस के पास पहुंची नाबालिग ने बताया है कि वो मूलत: बनारस की रहने वाली है। पिछले साल वो अक्टूबर के महीने में अपनी बहन की सहेली तान्या खान नाम की महिला के साथ रायपुर आई थी। यहां हिमालियन हाइट्स में रहने वाली स्वामिनी ठाकुर नाम की महिला के पास तान्या ने उसे 15 हजार रुपए में बेच दिया। ये बात भी सामने आई है कि घरेलू काम-काज करने के नाम पर लड़की के घर वालों ने ही उसे जाने दिया था। सीएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि लड़की से उसके घर वालों के बारे में भी जानकारी लेकर उनसे भी संपर्क कर ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी जो नाबालिग को तान्या को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस केस में नाबालिग को साथ रखने वाली महिला स्वामिनी को भी पकड़ा है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अब तक जो जानकारी लड़की ने दी उसके मुताबिक कुछ दिन स्वामिनी ने उससे घर का काम करवाया। इसके बाद रुपयों का लालच देकर तो कभी दबाव पूर्वक घर पर आने वाले पुरुषों से शारीरिक संबंध बनाने को कहने लगी। नाबालिग का कहना है कि उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। उसे कमरे में बंद करके रखा जाता था, वहीं खाना दिया जाता था। जब वो देह व्यापार करने से इनकार करती तो उसे खाने-पीने के लिए तरसाया जाता था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *