Google Analytics Meta Pixel वनवासियों के लिए आवागमन की समस्या का हुआ समाधान, घाट काट कर बना रहे 3 किमी लम्बी सड़क - Ekhabri.com

वनवासियों के लिए आवागमन की समस्या का हुआ समाधान, घाट काट कर बना रहे 3 किमी लम्बी सड़क

कवर्धा। सुदूर वनांचल क्षेत्र में निवास करने वाले विषेश पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मददगार सिद्ध होता रहा है। घने जंगलों, पथरीले रास्ते और ऊंच-ऊंचे पहाड़ों के साथ घाटी में रहने वाले बैगा परिवार एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए ऐसे जटिल रास्तों का सामना करते रहें है क्योंकि मुख्य सड़क कि दूरी ज्यादा होता है। वनवासियों के आवागमन की परेशनियों का हल महात्मा गांधी नरेगा योजना से घाट कटींग कार्य के रूप में हुआ।
कबीरधाम जिले के विकासखण्ड पंडरिया के सुदूर वनांचल गांव कांदावानी की जो कि जिला मुख्यालय से 100 किमी से अधिक की दूरी पर स्थित है। ग्राम पंचायत कांदावानी मुख्यालय से ग्राम बांगर एवं आमापानी जैसे अन्य गांव जाने के लिए बैगा समुदाय के साथ ग्रामीण घनें जंगलों के बीच पहाड़ो से होकर जाया करते है। प्रतिदिन आवागमन की व्यवस्था को दूरूस्त करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत कांदावानी में दो अलग-अलग घाट कटींग का कार्य स्वीकृत किया गया। घाट में बनने वाले रास्ते के कारण अब दूसरे गांव आना-जाना आसान हो जाएगा साथ ही दूरी कम होने से आवगमन में समय भी बचेगा।
-घाट कटिंग से बनने वाले रास्ते और ग्रामीणों को कार्य से हो रहे फायदे पर एक नजर
वित्तीय वर्ष 2020-21 में 17 लाख 31 हजार 500 रूपए की लागत से राम प्रसाद के घर से दलदल बांगर, सरईटोला, मिठा आमा रोड तक 2000 मीटर सड़क की स्वीकृति महात्मा गांधी नरेगा योजना से किया गया। इस कार्य में  16 लाख 28 हजार 800 रूपए का मजदूरी भुगतान होना प्रस्तावित है। 30 जनवरी 2021 से प्रारंभ हुए इस कार्य में अभी तक 103 बैगा परिवारों को रोजगार प्राप्त हुआ है। 188 पंजीकृत मजदूर कार्य कर रहें है जिसमे 93 पुरूष एवं 95 महिलाओं के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है जो विगत 5 सप्ताह से लगातार चल रहें। इस कार्य में 3970 मानव दिवस रोजगार का सृजन हो चूका है तथा 7 लाख 54 हजार 300 रूपए का मजदूरी भुगतान अभी तक ग्रामीणों को प्राप्त हो गया है। इस सड़क के बन जाने से कांदावानी एवं आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन हेतु सीधा लाभ मिलेगा। रूखमी दादर, सरईटोला, बांगर, सेंदूरखार, भुरसीपकरी, बाहपानी आदि गांव के लोग सीधे लाभान्वित होंगे। कांदावानी के गांव बाहपानी (भलिन दादर) में दूसरा घाट कटींग कार्य भलिन दादर ज्ञान के घर से आमापानी झीरिया तक के लिए 1000 मीटर का कार्य हो रहा  है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में इस कार्य की स्वीकृति महात्मा गांधी नरेगा योजना से 9 लाख 91 हजार 400 रूपए की लागत से हुआ है। जिसमें 9 लाख 29 हजार 800 रूपए सीधे तैर पर मजदूरी पर भुगतान होना प्रस्तावित है। 25 जनवरी 2021 से प्रारंभ हुए इस कार्य में 2431 मानव दिवस रोजगार का सृजन कर कांदावानी एवं आस-पास के बैंगा समुदाय के लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है जिसके लिए 4 लाख 61 हजार 890 रूपए का मजदूरी भुगतान किया गया है। लगभग 80 परिवार मिलकर इस कार्य मे 5 सप्ताह से रोजगार प्राप्त कर कार्य कर रहें है जिसमें प्रतिदिन लगभग 55 महिलाएं एवं 45 पुरूष है। यह सड़क बन जाने से 600 की आबादी को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी एवं सरईटोला, बाहपानी, बांगर और रूखमीदादर के ग्रामीण सीधे लाभान्वित होगें।
पथरीली राहों से गुजरने की समस्या का साधक बना रोजगार गारंटी योजना: सीईओ जिला पंचायत      
बीहड़ जंगल में बन रहे घाट कटिंग के कार्य पर जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विजय दयाराम के. ने बताया कि कांदावानी एवं आस पास के क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीणों के लिए 3 किमी की सड़क, घाट को काट कर बनायी जा रही है। दो अलग-अलग कार्यों की स्वीकृति महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से दिया गया है। जिसके कारण सड़क निर्माण में लगे पंजीकृत मजदूरों को बहुतायत में रोजगार का अवसर प्राप्त होकर  मजदूरी भुगतान उनके व्यक्तिगत खातों में जा रहा है। रूखमी दादर एवं भलिन दादर जैसे गांव में होने वाले इस कार्य से महात्मा गांधी नरेगा योजना की सार्थकता सिद्ध होती है। उन्होंने बताया कि वनवासी अक्सर जंगल के रास्ते से बांगर, रूखमी दादर भलिन दादर, सेंदुरखार, बाहपानी, भुरसीपकरी, सरईटोला जैसे गांव आना जाना करते है उनकी आवागमन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जंगल में घाट कटींग कर चलने योग्य मार्ग तैयार किया जा रहा है। जो आस पास के क्षेत्र में बसने वाले 1000 से 1200 की आबादी को सीधे लाभ पहुंचायेगा। वर्तमान में कार्य प्रगतिरत है तथा ग्रामीण कार्य को पूरी लगन के  साथ कर रहें है क्योंकि इससे उनके क्षेत्र का  विकास तो हो ही रहा है साथ ही सुविधाओं में वृद्धि हो रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...