रायपुर। महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त मिलने से बिलासपुर की सोनम साहू के लिए इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास बन गया है। रक्षाबंधन से पहले बैंक खाते में राशि पहुंचने पर सोनम ने खुशी जताते हुए कहा कि यह आर्थिक सहायता उनके लिए संबल के साथ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को यादगार बनाने का अवसर लेकर आई है।
सोनम साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिली राशि का उपयोग वह अपने भाई के लिए राखी खरीदने और रक्षाबंधन की अन्य तैयारियों में करेंगी। उनके मुताबिक त्योहार के समय मिलने वाली आर्थिक सहायता से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है और त्योहार को उत्साह के साथ मनाने का अवसर भी मिलता है।
सोनम ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व है। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना की किस्त मिलने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिली यह सहायता उनके लिए विशेष उपहार जैसी है।
उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद कर रही है। महिलाएं इस राशि का उपयोग घरेलू जरूरतों, बच्चों की आवश्यकताओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और त्योहारों की तैयारियों में कर रही हैं।
सोनम साहू के अनुसार महतारी वंदन योजना से महिलाओं को परिवार की जरूरतों में आर्थिक योगदान देने और अपने स्तर पर निर्णय लेने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं के आत्मविश्वास और आर्थिक संबल को मजबूती मिल रही है।
रक्षाबंधन से ठीक पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त का मिलना सोनम साहू के लिए आर्थिक मदद के साथ खुशी का अवसर भी बन गया है। उन्होंने योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी सहायता महिलाओं को सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...