भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘दादा’ के नाम से मशहूर सौरव गांगुली की जिंदगी पर एक बेहतरीन बॉलीवुड बायोपिक बनने जा रही है। एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक के बाद अब गांगुली की कहानी भी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। यह फिल्म बड़े बजट में बनेगी और इसे एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाने की बात चल रही है।
फिल्म में सौरव गांगुली की भूमिका निभाने के लिए राजकुमार राव का नाम सामने आ रहा है। पहले रणबीर कपूर और फिर आयुष्मान खुराना के गांगुली की भूमिका निभाने की चर्चा थी। हालांकि, अभी स्क्रिप्ट और रिलीज डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म में गांगुली की जिंदगी के कई दिलचस्प किस्से दिखाए जाएंगे।
5 घटनाएं, जो इस बायोपिक को और भी खास बना सकती हैं। नेटवेस्ट ट्रॉफी 2002 फाइनल में भारत ने 326 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड को हराया और ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसके बाद गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी शर्ट उतारकर लहराई। यह पल भारतीय क्रिकेट के नए आत्मविश्वास का प्रतीक बन गया।
वर्ल्ड कप 1999 के दौरान एक्ट्रेस नगमा और सौरव गांगुली के बीच अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। हालांकि गांगुली ने हमेशा इससे इनकार किया, लेकिन बाद में नगमा ने इस रिश्ते की पुष्टि की और कहा कि उन्होंने देश के हित में इसे खत्म कर दिया है।
2005 में गांगुली और कोच ग्रैग चैपल के बीच विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी। चैपल ने बीसीसीआई को एक ईमेल लिखकर सौरव गांगुली को कप्तानी के लिए “शारीरिक और मानसिक रूप से” अयोग्य बताया था। यह विवाद मीडिया में लीक हो गया और खूब सुर्खियां बटोरीं।
2016 में भारतीय टीम के कोच के चयन के दौरान रवि शास्त्री और सौरव गांगुली के बीच विवाद हुआ था। शास्त्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंटरव्यू दिया था। सौरव गांगुली के अलावा सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण कोच के चयन के लिए बनी समिति के सदस्य थे। गांगुली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इंटरव्यू में शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद शास्त्री और गांगुली के बीच काफी बयानबाजी हुई थी। इस विवाद ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की दोस्ती क्रिकेट जगत में काफी मशहूर थी, लेकिन जब ग्रैग चैपल टीम के कोच बने तो दोनों के बीच मतभेद होने लगे। गांगुली को चैपल की मनमानी पसंद नहीं आई और उन्होंने द्रविड़ से नाराजगी जताई कि वह कप्तान होकर भी कुछ नहीं कह रहे। इसी वजह से दोनों के बीच दूरियां आ गईं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...